
New Year Celebration in Mumbai : रेलवे ने न्यू ईयर की रात में स्पेशल मुंबई लोकल चलाने की घोषणा की है। जिससे इस साल भी देर रात तक न्यू ईयर (New Year 2025) का जश्न मनाने में मुंबईवासियों को परेशानी न हो। नए साल के मौके पर पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने रात में स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 31 दिसंबर 2023 और 1 जनवरी 2024 की मध्यरात्रि के दौरान विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।
नए साल के जश्न के अवसर पर लोगों की सुविधा के लिए वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन पर स्पेशल लोकल ट्रेनें चलेंगी। पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने इन लोकल ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। ये सभी विशेष उपनगरीय ट्रेनें सभी स्टेशनों पर रुकेंगी।
पश्चिम रेलवे नए साल की पूर्व संध्या पर 8 उपनगरीय विशेष ट्रेनें चलाएगा।
मध्य रेलवे नए साल की पूर्व संध्या पर 4 उपनगरीय विशेष ट्रेनें चलाएगा, जिसमें हार्बर लाइन की दो ट्रेनें होंगी।
मुंबई में नए साल के जश्न से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। रेलवे पुलिस भी मुस्तैद है। रेलवे पुलिस कमिश्नर रवींद्र शिस्वे ने कहा, "लोग जश्न मनाने के लिए मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया आदि स्थानों पर इकट्ठा होते हैं और सीएसएमटी-चर्चगेट रूट से सफर करते हैं... हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि इन जगहों पर कोई भी अवैध गतिविधि नहीं हो...”
उन्होंने आगे कहा, “यह सुनिश्चित करने के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी कि कोई भी शराब के नशे में रेलवे स्टेशन पर प्रवेश न करे... सभी महिला कोचों में एक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे... सभी महिलाओं से अनुरोध है कि यदि कोई गैरकानूनी गतिविधि दिखे तो तुरंत 1512 पर कॉल करें, पुलिस 5 से 10 मिनट के अंदर रिस्पांस देगी।"
Updated on:
30 Dec 2024, 9:37 PM IST
Published on:
30 Dec 2024, 9:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.