मुंबई

Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में मॉनसून कब आएगा? IMD ने कहा- मुंबई में जल्द शुरू होगी बारिश

Maharashtra Monsoon Arrival Date: चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' मुंबई से बहुत दूर है लेकिन इससे बनी प्रणाली के कारण मुंबई में बादल इकट्ठा होने शुरू हो गए है। जिससे शनिवार और रविवार को मुंबई में बारिश हो सकती है।

2 min read
Jun 09, 2023
maharashtra_mumbai_monsoon_news_1.jpg
महाराष्ट्र में मॉनसून को लेकर आई बड़ी अपडेट

Mumbai Monsoon News: केरल में मॉनसून (Southwest Monsoon) ने एक हफ्ते की देरी के बाद आखिरकार दस्तक दे दी है। इसके साथ दक्षिणी राज्य के कई शहरों में झमाझम बारिश हो रही है। मॉनसूनी हवाओं के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का केरल में आगमन सामान्य तारीख से सात दिन बाद 8 जून को हुआ।

भले ही मॉनसून केरल में प्रवेश कर चुका है, लेकिन महाराष्ट्र में यह कब आएगा, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि, अनुमान है कि मॉनसून की एंट्री 15 से 17 जून के बीच महाराष्ट्र में हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र सहित मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के आगमन तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में मानसून का आगमन जल्द, मुंबई-पुणे में इस दिन हो सकती है एंट्री!

आईएमडी के मुताबिक, मॉनसून कल केरल और निकटवर्ती तमिलनाडु क्षेत्र में आगे बढ़ गया है। अगले 48 घंटों के दौरान मॉनसून के कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, केरल के शेष हिस्सों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। साथ ही, उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके प्रभाव में मानसून अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों की ओर आगे बढ़ेगा।

इस बीच, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटों के भीतर मुंबई में प्री-मानसून बारिश (Mumbai Pre-Monsoon Rains) शुरू होने की संभावना है। हालांकि मुंबई में मॉनसून की शुरुआत की तारीख अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्री-मानसून बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मुंबई में बदलेगा मौसम का मिजाज-

चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' (Biparjoy Cyclone) मुंबई से बहुत दूर है लेकिन इससे बनी प्रणाली के कारण मुंबई में बादल इकट्ठा होने शुरू हो गए है। जिससे शनिवार और रविवार को मुंबई में बारिश हो सकती है। रविवार और सोमवार को भी शहर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मॉनसून की प्रगति पर मौसम विभाग नजर बनाये हुए है। आईएमडी क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुंबई प्रमुख एसजी कांबले ने कहा कि महाराष्ट्र में मॉनसून के आगाज की सामान्य तारीख 10 जून और मुंबई में 11 जून है। महाराष्ट्र में मॉनसून की शुरुआत के बारे में अगले दो-तीन दिनों में सटीक तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। अगले एक हफ्ते में दस दिनों में मुंबई में मॉनसून की शुरुआत हो सकती है।

महाराष्ट्र के दक्षिणी कोंकण में मॉनसून प्रवेश करता है। महाराष्ट्र में 15-16 जून के बीच मॉनसून की बारिश होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि चक्रवात 'बिपरजॉय' मॉनसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत धीमी होगी। केरल में मॉनसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है।

Monsoon Latest Update 9 जून तक कहां पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-

Updated on:
10 Jun 2023 09:04 am
Published on:
09 Jun 2023 10:20 pm