
Maharashtra Monsoon Arrival Date: महाराष्ट्र में जैसे-जैसे मानसून के आगमन का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि अभी राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान बढ़ा हुआ है। राज्य के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई मानसून के आने का इंतजार कर रहा है।
महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। इसी सिलसिले में एक सकारात्मक खबर आई है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही मानसून में कुछ देरी की भविष्यवाणी की है। लेकिन साथ में राज्य में अच्छी बारिश की भी बात कही हैं। जिससे प्रदेश के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। यह भी पढ़े-Monsoon Forecast: कल से नौतपा होगा शुरू, अगले 24 घंटे में होने वाला है ऐसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरब सागर में वाष्प युक्त हवाएं बनने लगी हैं। इससे राज्य में जल्द ही मानसून आने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि कोंकण में जल्द ही प्री-मानसून बारिश के आसार हैं। लेकिन जल्दी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बहुत कम है। कोंकण के अलावा महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। लेकिन वर्तमान परिस्थियों को देखकर महाराष्ट्र में मानसून के जल्द आने की संभावना जताई जा रही है।
अरब सागर में मानसूनी गतिविधियां शुरू हो गई है, जिसे देखते हुए 7 जून को मानसून के अपने समय पर महाराष्ट्र में प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है। जबकि मानसून की प्रगति ऐसे ही रही तो मुंबई में 11 जून से पहले भी मानसून दस्तक दे सकता है। आईएमडी के अनुसार, अगले 48 घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, धुले, नंदुरबार, जलगाँव, अहमदनगर और नासिक में हलकी बौछारें पड़ने की अधिक संभावना है।
कहां तक पहुंचा मानसून?
मौसम विभाग ने आज (24 मई) बताया कि अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal), अंडमान सागर (Andaman Sea) और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Andaman & Nicobar Islands) के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 3-4 दिनों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह की ओर आगे बढ़ेगा।
मौसम विभाग ने इस साल मानसून के तीन दिन की देरी से केरल पहुंचने की भविष्यवाणी की है। लेकिन अगर मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां ऐसे ही अनुकूल रही तो मानसून 1 जून तक केरल में प्रवेश कर जाएगा।
हीटवेव ख़त्म!
आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने कहा, देश में मंगलवार को हीटवेव का आखिरी दिन था। पूरे भारत में आज से हीटवेव ख़त्म हो गया है। आज तापमान में कमी आयेगी और बादल छाए रहेंगे। राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जहां ओलावृष्टि, तूफान और बारिश के आसार है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अगले 2-3 दिन भारी बारिश की संभावना है। पूर्व भारत में भी आंधी चलेगी और काले बादल छाए रहेंगे और बारिश भी हो सकती है।
मुंबई में बारिश की संभावना-