मुंबई

Weather Update: ब्रेक के बाद फिर सक्रिय हुआ मॉनसून! IMD ने दिया आंधी-बारिश का अलर्ट, मुंबई में बरसेंगे बादल

Maharashtra Weather : कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से अगले 4-5 दिन मुंबई और मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Sep 22, 2024

IMD Rain Update : कई दिनों के ब्रेक के बाद महाराष्ट्र में फिर से मॉनसूनी बारिश की वापसी होने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में दमदार बारिश होने की आशंका जताई है। अंडमान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसलिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 4-5 दिन बारिश फिर सक्रिय होगा।

मुंबई में आगामी हफ्ते अच्छी बारिश की संभावना है। 23 और 24 सितंबर को कोंकण के कुछ हिस्सों में मध्यम और कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश होने की संभावना है। वहीँ, नागपुर समेत विदर्भ के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है। 24 तारीख को नागपुर में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तर महाराष्ट्र में बढ़ेगा बारिश का जोर

मौसम विभाग ने 26 से 30 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र में बारिश बढ़ने की भविष्यवाणी की है। नासिक में सोमवार से मध्यम से भारी बारिश शुरू होने के आसार है।

अंडमान द्वीप के उत्तर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने और उसके महाराष्ट्र की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे मॉनसून की वापसी की गतिविधियां होगी और बारिश होगी। सोमवार (23 सितंबर) को कोंकण और महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में कुछ जगहों पर मध्यम से हलकी भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की संभावना है।   

मुंबई बारिश रिटर्न! (Mumbai Rains)

मौसम के जानकारों का कहना है कि वर्तमान मौसम प्रणालियों से मुंबई में बारिश की वापसी के संकेत मिल रहे है। ऐसा हुआ तो लंबे ब्रेक के बाद मुंबई में सोमवार से बारिश शुरू होगी। इस पूरे सप्ताह मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। संभवतः यह मॉनसून 2024 की आखिरी अच्छी बारिश भी हो सकती है। जबकि अक्टूबर में गरज के साथ बूंदाबांदी के आसार है और इस बीच ही मॉनसून की विदाई होगी।

Published on:
22 Sept 2024 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर