मुंबई

Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में अगले 72 घंटों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, जानें कहां पहुंचा मॉनसून

Maharashtra Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून आज (12 जून) महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है।

2 min read
Jun 12, 2023
maharashtra_weather_update_.jpg
महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Maharashtra Monsoon Update: महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की एंट्री तल कोंकण के रास्ते से हो चुकी है। हालांकि, मानसून के मराठवाडा, विदर्भ समेत राज्य के बाकि हिस्सों में प्रवेश करने में अभी समय है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई समेत राज्य के अधिकांश जिलों के लिए आंधी-बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। जबकि विदर्भ के कुछ हिस्सों में 12 और 13 जून को लू चलने के आसार है। इस बीच, आज मॉनसून कोंकण में थोड़ा सा आगे बढ़ा है।

मुंबई के कई इलाकों में रविवार शाम से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसका मुख्य कारण अरब सागर में चक्रवाती तूफान 'बिपोर्जॉय' (Biparjoy Cyclonic) का प्रभाव है। शहर के कई हिस्सों में तेज हवाओं के झोंकों के साथ हलकी बारिश हो रही है। शहर के तटीय क्षेत्र में समुद्र में उंची लहरे उठ रही है। चक्रवात के कारण समुद्र में हलचल बहुत बढ़ गई है। यह भी पढ़े-Mumbai Monsoon: महाराष्ट्र में मॉनसून ने दी दस्तक, IMD ने दी खुशखबरी, मुंबई-पुणे में जल्द होगी एंट्री

आईएमडी (IMD) के अनुसार, मुंबई में मॉनसून की शुरुआत की आधिकारिक तारीख 11 जून थी। लेकिन अभी मॉनसून के लिए मुंबईवासियों को कम से कम 48 घंटों का इंतजार करना पड़ सकता है। शहर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि की बारिश और तेज हवा से थोड़ी राहत जरुर मिली है। शनिवार को शहर में जून माह का अब तक का सबसे अधिक तापमान (38.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। जिससे 11 जून 2014 के 38 डिग्री सेल्सियस होने का रिकॉर्ड टूट गया है।

चक्रवाती तूफान 'बिपोर्जॉय' के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएं उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ गई थीं। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को मॉनसून के दक्षिण कोंकण में प्रवेश करने की घोषणा की। मानसून रेखा गोवा को पार कर रत्नागिरी (Ratnagiri) पहुंच चुकी है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि मौजूद सिस्टम की वजह से इसके मुंबई पहुंचने में अभी कुछ और समय लग सकता है। इसलिए मुंबई समेत राज्य के अन्य हिस्सों को मॉनसूनी बारिश के लिए अभी कुछ और दिन का इंतजार करना होगा।

मुंबई में बारिश-आंधी की संभावना-


महाराष्ट्र के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

12 जून
- मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदुरबार, जलगाँव, नासिक, अहमदनगर, औरंगबाद, जालना, परभणी, बीड, हिंगोली, नांदेड, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल

13 जून- अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल

14 जून- अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम, यवतमाल


कहां तक पहुंचा मॉनसून?

मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून आज (12 जून) महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और कर्नाटक के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसके अलावा तमिलनाडु के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में प्रवेश किया है।

Monsoon Latest Update 12 जून तक कहां पहुंचा मॉनसून, IMD ने दी ये जानकारी-

Updated on:
12 Jun 2023 04:26 pm
Published on:
12 Jun 2023 04:19 pm