मुंबई

महाराष्ट्र के लातूर में ममता शर्मसार, मां ने अपनी 72 घंटे की बेटी का घोंट दिया गला

Maharashtra Latur News: पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची की मौत की जांच के बाद महिला को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jan 2023, 1:37 PM IST
kid_child_baby.jpg
मलाड में नाले में मिली एक दिन की बच्ची

Latur Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra News) के लातूर जिले में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को अपनी तीन दिन की बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लातूर के गोटेगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय मां ने 72 घंटे पहले जन्मी अपनी बेटी को मार डाला। अधिकारी ने बताया कि घटना 29 दिसंबर को हुई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला दूसरी बच्ची के जन्म के बाद से उदास थी। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र के हिंगोली में लगे भूकंप के झटके, 50 गावों की हिली धरती, जमीन से आई आवाजें

गोटेगांव थाना के सब-इंस्पेक्टर किशोर कांबले ने कहा कि बच्ची की मौत की जांच के बाद महिला को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या समेत आईपीसी (भारतीय दंड संहिता) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा "उस्मानाबाद (Osmanabad) में लोहारा तहसील (Lohara) के होली (Holi) की रहने वाली महिला ने कसार ज्वाला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को जन्म दिया। उसने तीन दिन की बच्ची का रूमाल से गला घोंट दिया। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

Published on: