मुंबई

Ladli Behna Yojana: महाराष्ट्र में इस दिन से लागू होगी लाडली बहना योजना, जानिए क्या आपको मिलेगा फायदा?

Ladli Behna Yojana in Maharashtra : महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए लाडली बहना योजना की घोषणा की।
less than 1 minute read
Jun 30, 2024
Maharashtra Ladli Behna scheme

वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करते हुए महाराष्ट्र के वित्तमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) की तर्ज पर ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ की घोषणा की। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब महिलाओं को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत राज्य सरकार लाभार्थी महिलाओं के खाते में हर महीने 1,500 रुपये भेजेगे।

महाराष्ट्र सरकार ने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ का जीआर जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया कि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए जाएंगे। हालांकि लाभार्थी परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह योजना 1 जुलाई से लागू होगी।

जानिए कौन पात्र है और कौन नहीं?

महिला लाभार्थी महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।

गरीबी रेखा से नीचे 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की सभी महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

योजना के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक महिला का अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए।

इनकम टैक्स देने वाले परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

जिन महिलाओं के परिवार के सदस्य सरकारी पदों पर कार्यरत हैं या सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहे हैं वे भी पात्र नहीं हैं।

वर्तमान में अन्य सरकारी वित्तीय योजनाओं से 1,500 रुपये से अधिक का लाभ पाने वाली महिलाएं भी योजना के लिए अयोग्य हैं।

जिनके परिवार के सदस्य वर्तमान या पूर्व सांसद/विधायक हैं, वे महिलाएं भी पात्र नहीं हैं।

पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि या चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) रखने वाले परिवारों की महिलाएं भी इस योजन का लाभ नहीं ले सकेंगी।

Updated on:
30 Jun 2024 08:37 pm
Published on:
30 Jun 2024 08:37 pm