मुंबई

Ladli Behna Yojana: ‘लाडली बहनों’ के खाते में कब आएंगे 1500 रुपये? मुख्यमंत्री ने खुद दी बड़ी अपडेट

Maharashtra Ladli Behna Yojana : महाराष्ट्र में ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना’ (Mukhyamantri Ladki Bahin Yojana) 1 जुलाई 2024 से चल रही है। इसका फायदा राज्य की 2.5 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल चुका है।

2 min read
Dec 20, 2024
Ladki Bahin Yojna Update

Maharashtra Mukhyamantri Meri Ladli Behen Scheme : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाडकी बहीण योजना (Ladli Behna Yojana) को लेकर बड़ी घोषणा की है। इस योजना के तहत अब तक 5 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। इस वजह से लाभार्थी महिलायें लाडकी बहीण योजना (Ladki Bahin Scheme) की छठी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहीं है.

राज्य सरकार जुलाई 2024 से इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में 1500 रुपये प्रति माह भेज रही है. इसी तरह मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की दिसंबर की भी 1500 रुपये की किस्त महिलाओं के खाते में जल्द ही भेजी जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार ने आचार संहिता लागू होने से पहले अक्टूबर महीने में ही योजना की पांचवीं किस्त (नवंबर महीने की) का एडवांस भुगतान कर दिया था। इसके चलते लाभार्थी महिलाएं अब लाडकी बहीण योजना (Ladli Behna Yojana) की छठवीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।

कब आएगी अगली किस्त?

नागपुर में विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहा, “...मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं, कोई संदेह न रखें, हमने जो वादे किए हैं, जो योजनाएं शुरू की हैं, एक भी योजना बंद नहीं होने दी जाएगी। लाडली बहनों ने महायुति पर प्यार बरसाया और जीतवाया। इस सत्र के खत्म होते ही दिसंबर की किस्त उनके खाते में जमा की जाएगी। लाडकी बहिन योजना (Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana) के मानदंड नहीं बदले गए हैं।”

हाल ही में फडणवीस सरकार ने 33,788.40 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें कीं, जिनमें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए 1,400 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

‘लाडली बहनों’ को कब मिलेंगे 2100 रुपये?

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी के महायुति गठबंधन ने लाडली बहना योजना (लाडकी बहीण योजना) की राशि बढ़ाने का वादा किया था। फडणवीस ने कहा था कि अगर दोबारा महायुति सरकार बनी तो लाडली बहनों को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। हालांकि महाराष्ट्र के बजट के बाद महिलाओं को 2100 रुपये की राशि मिल सकेगी। इस संबंध में सीएम फडणवीस और मंत्री अदिति तटकरे पहले ही जानकारी दे चुकी हैं। यानी लाभार्थी महिलाओं को फ़िलहाल किस्त में 1500 रुपये प्रति माह ही मिलेंगे।

Published on:
20 Dec 2024 05:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर