मुंबई

Nashik Fire: आग की घटनाओं से दहल उठा नासिक, एक दिन में तीन जगहों पर बरपा कहर, कई गंभीर जख्मी

Nashik Fire News: नासिक शहर में दो और सिन्नर में एक जगह आग लगने का मामला सामने आया है। आग की घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग के रौद्र रूप ने दो-तीन परिवारों का जीवन भी दयनीय बना दिया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2022, 1:58 PM IST
fire
factory

Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र का नासिक (Nashik) जिला एक दिन में आग की तीन अलग-अलग घटनाओं से दहल उठा है। नासिक शहर में दो और सिन्नर में एक जगह आग लगने का मामला सामने आया है। आग की घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग के रौद्र रूप ने दो-तीन परिवारों का जीवन भी दयनीय बना दिया है।

जानकारी के मुताबिक, नासिक जिले के सिन्नर (Sinnar) कस्बे में पानी गर्म करने के दौरान अचानक सिलेंडर फट (Cylender Blast) गया, इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान जयश्री विक्रम आवारे और विक्रम किरण आवारे के तौर पर हुई है। दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों 70 फीसदी से ज्यादा जल चुके है। वहीँ, घर के दूसरे कमरे में मौजूद 4 वर्षीय भावेश की किस्मत अच्छी थी, वह बाल-बाल बच गया। यह भी पढ़े-Maharashtra: भारत जोड़ो यात्रा में पहली मौत! कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे का दिल का दौरा पड़ने से निधन

घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद की दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की। कुछ ही देर में आग पर नियंत्रण पा लिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर में और सिलेंडर मौजूद थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने समय रहते बाहर निकाल दिया। जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।

नासिक शहर के फकीरवाडी झुग्गी बस्ती इलाके में एक झोपड़ी में आग लग गई। जैसे ही फायर बिग्रेड को इसकी सूचना मिली वे फौरन मौके पर पहुंचे। तंग गलियों के कारण दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इस आग में दो घर जल कर खाक हो गए हैं। इस घटना में एक बिल्ली और उसके बच्चों की मौत हो गई है।

आग लगते ही इलाके के लोगों ने जलते घरों पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही प्रभावित झोपड़ी से सटकर रहने वाले कुछ अन्य निवासियों ने भी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सिलेंडर बाहर निकाल लिए। इससे आग फैली नहीं।

साथ ही तीसरी घटना नासिक रोड इलाके में हुई है। इस इलाके में दो दिन पहले शालीमार-हावड़ा एक्सप्रेस में आग लग गई थी। तब आग से लगेज डिब्ब का सारा सामान जल कर राख हो गया। वहीँ, अब नासिक रोड के पवारवाडी इलाके के भगवती लान्स के पास स्थित एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में सामान होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से आग पर काबू पा लिया गया और किसी प्रकार की कोई जानी नुकसान नहीं हुई।

Published on: