मुंबई

ब्रांडेड सैंडल से सुलझा युवती की हत्या का केस, 3 पत्नियों वाला प्रेमी निकला हत्यारा

Navi Mumbai Crime News: पुलिस ने पीड़ित के जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहले से ही तीन पत्नियां हैं। युवती की हत्या में शामिल जिम ट्रेनर के दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2022, 8:18 PM IST
navi_mumbai_crime_news.jpg
नवी मुंबई में ब्रांडेड सैंडल से सुलझा हत्या का केस

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। माथेरान (Matheran News) की तलहटी में धामनी गांव (Dhamani Village) के पास गढ़ी नदी (Gadi River) के किनारे मिली युवती की हत्या की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके ब्रांडेड जूतों की मदद से मामले को सुलझा लिया है।

पुलिस ने पीड़ित के जिम ट्रेनर बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहले से ही तीन पत्नियां हैं. युवती की हत्या में शामिल जिम ट्रेनर के दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने कथित तौर पर शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी। यह भी पढ़े-मुंबई से हैदराबाद और फिर सोलापुर! पुलिस ने 1 साल की मसूम को फिल्मी स्टाइल में बचाया, जानें मामला

इस वारदात के संबंध में हत्या का मामला 14 दिसंबर को पनवेल (Panvel) तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि मृतक युवती की पहचान कोपरखैरने (Koparkhairane) की उर्वशी वैष्णव (27) के रूप में हुई है। उसकी गला घोंट कर हत्या की गई थी और शव को नदी में फेंक दिया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने देवनार (Deonar) के जिम ट्रेनर रियाज खान (36) और उसके साथी इमरान शेख (26) को गिरफ्तार किया है। शेख कूरियर डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है और गोवंडी में रहता है।"

पुलिस अधिकारी ने कहा "हमने पीड़िता और आरोपी की पहचान शव के पास मिले उसके ब्रांडेड सैंडल की मदद से की। हमने नवी मुंबई में सभी फुटवियर की दुकानों से पूछताछ की और पिछले एक सप्ताह से उनके सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की। हमें वाशी की एक दुकान में सुराग मिला, जिसके सीसीटीवी फुटेज में हमें युवती के साथ एक बॉडीबिल्डर की तरह दिखने वाला शख्स दिखा, इसलिए हमने फिर वाशी और कोपरखैरने के सभी जिमों में जांच की। आखिरकार हमने आरोपी की पहचान रियाज खान के रूप में की। जो कोपरखैरने के एक जिम में ट्रेनर के रूप में काम करता है।"

आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। मुख्य आरोपी रियाज खान ने पूछताछ में बताया कि युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को पनवेल कोर्ट (Panvel Court) ने पुलिस रिमांड में भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी