मुंबई

Maharashtra News: दिवाली में जाना हैं घर तो न हो टिकट के लिए परेशान, आज से शुरू की रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें

दीपावली के मौके पर सब अपने घर घूमने-फिरने के लिए जाना पसंद करते हैं। ऐसे में ट्रेन के टिकट की बड़ी दिक्कत हो जाती हैं। ऐसे में रिजर्वेशन की दिक्कतों को समझते हुए मध्य, कोंकण और पश्चिम रेलवे ने आज से कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2022, 2:53 PM IST
Ganpati Special Train details
खुशखबरी! मध्य और पश्चिम रेलवे ने की मुंबई से और अधिक गणपति स्पेशल ट्रेनों की घोषणा

हर साल दिवाली के अवसर पर मुंबई सहित महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों से अपने-अपने घर या नेटिव प्लेस में जाने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस साल तो कोरोना का प्रकोप भी ज्यादा नहीं है। ऐसे में जिन लोगों का कार्यक्रम पहले से ही तय है, उन्होंंने तो ट्रेन में रिजर्वेशन करा लिया है, लेकिन कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा होगा। यात्रियों की दिक्कतों को समझते हुए मध्य रेलवे, पश्चिमी रेलवे और कोंकण रेलवे ने खास बंदोबस्त किया है।

अब इन रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। मध्य और कोंकण रेलवे ने मिलकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मडगांव (01187-88) तक के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आज यानी 16 अक्टूबर से 14 नवंबर तक हर रविवार को यह ट्रेन चलेगी। एलटीटी से रात 10:15 मिनट पर खुलेगी होगी और दूसरे दिन 12:30 बजे यह मडगांव पहुंचेगी। वापसी की गाड़ी का समय 1:30 बजे दोपहर का तय किया गया है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: महाराष्ट्र के तीर्थयात्री हुए आनलाइन ठगी के शिकार, 5.89 लाख में बुक किए थे 70 हेली टिकट

ऐसे ही इसी तरह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मंगलूरु के लिए वीकली स्पेशल ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। एलटीटी से रात 10:15 बजे यह रवाना होगी और मंगलुरू दूसरे दिन सुबह 5:5 मिनट पर पहुंचेगी। इन स्पेशल ट्रेनों का रिजर्वेशन विशेष शुल्क देकर हर कंप्यूरटीकृत रिजर्वेशन सेंटर पर और आईआरसीटीसी वेबसाइट से किया जा सकता हैं। यह ट्रेन कौन-कौन से स्टेशनों पर और कितने बजे पहुंचेगी, इसकी सारी डिटेल्स अधिकृत वेबसाइट पर मध्य और कोंकण रेलवे ने शेयर कर दिया गया हैं। रेलवे प्रशासन की ओर से यह बता दिया गया है।

बता दें कि, वहीं वेस्टर्न रेलवे ने भी दिवाली के अवसर पर 30 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया हैं। बांद्रा टर्मिनस से भगत की कोठी (4फेरियां), बांद्रा टर्मिनस से गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (8 फेरियां), बांद्रा टर्मिनस से भावनगर स्पेशल (10 फेरियां) और वडोदरा से हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। इन ट्रेनों के आरक्षण, टाइमिंग और स्टेशनों के बारे में डिटेल्स से जानकारी प्राप्त करने के लिए वेस्टर्न रेलवे से जुड़ी वेबसाइट्स पर चेक करने की सलाह दी गई है।

Updated on:
16 Oct 2022, 2:53 PM IST
Published on: