मुंबई

Maharashtra News: कलयुगी बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर मां का घोंटा गला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

मुंबई से सटे ठाणे में कलयुगी बेटे ने प्रेमिका के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। ये मामला भिवंडी शहर का है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला यहां मृतक के परिवार के साथ रह रही थी। मृतका के बेटे और उसकी भतीजी से बीच अफेयर हो गया। यह बात उसे पता चली तो उसने इसका विरोध किया।

2 min read
Sep 21, 2022
body.jpg
Body

मुंबई से सटे ठाणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ठाणे में एक 29 साल के शख्स ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। उसने यह हत्या अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर की। दरअसल, 29 साल के युवक का उसकी ही 30 वर्षीय चचेरी बहन के साथ अफेयर था। बेटा इस बात से नाराज था कि उसकी मां को उसका अफेयर पसंद नहीं था। वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था लेकिन युवती रिश्तेदारी की थी और मां ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी देने से मना कर दिया था।

इतना ही नहीं बेटे ने इतनी सफाई से अपनी मां का गला घोंटा कि इस हत्या का प्राकृतिक मौत साबित करने में तुला था, लेकिन पुलिस ने आखिर हत्या की वारदात का खुलासा किया। ये घटना नारपोली पुलिस थाने की है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मदन बल्लाल ने बताया कि भिवंडी में रहने वाले शख्स ने शुरू में इसे दुर्घटना का मामला बताने का प्रयास किया था। हालांकि जांच और सख्ती से पूछताछ के बाद उसने हत्या की बात कबूल ली। बुधवार को पुलिस ने आरोपी बेटे और उसकी 30 साल की महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: बेरहम मां ने 3 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, शव को प्लास्टिक में पैक कर कूड़े के ढेर में फेंका; जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि आरोपी महिला मृतका के पति की भतीजी है। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला यहां मृतक के परिवार के साथ रह रही थी। मृतका के बेटे के साथ आरोपी महिला का अफेयर था। यह बात मृतक महिला को पता चली तो उसने इसका विरोध किया। मृतका के बेटे ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है लेकिन उसने इस रिश्ते से साफ मना कर दिया।

छिपाने की कोशिश की: अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपियों ने पीड़िता की बेल्ट से कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मृतका के बेटे ने शुरू में इसे दुर्घटना बताकर पुलिस को गुमराह करना का प्रयास किया। लेकिन परिवार के अन्य सदस्यों की शिकायत और घटना की जांच के बाद, पुलिस ने मृतका के बेटे और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।

Published on:
21 Sept 2022 06:59 pm
Also Read
View All
‘मेरे पति को कुछ हो ना जाए’, जवान बेटे को खोने वालीं चटोरी रजनी का मारपीट पर छलका दर्द, बोलीं- मेरे शरीर में बहुत दर्द

कौन हैं चटोरी रजनी? एक्सीडेंट में जवान बेटे की मौत पर भावुक हुए थे अमिताभ बच्चन, अब मारपीट का मामला आया सामने

मुंबई में बेस्ट बसों के पहिये थमे! कर्मचारियों ने शुरू की बेमियादी हड़ताल, सरकार ने लगाया मेस्मा

बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद टूटकर बिखर गए थे सलमान खान, दर्द में पूरी की ‘सिकंदर’ की शूटिंग, अभिनेता विशाल वशिष्ठ का खुलासा

लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर का लिंग बदलने पर छलका दर्द, बोलीं- 3 महीने हो गए, ये बहुत मुश्किल है