
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत (Sanajy Raut) ने कहा कि महाराष्ट्र का अगला सीएम एक बार फिर से महाविकास अघाड़ी (MVA) का होगा। मंगलवार को संजय राउत अपना जन्मदिन मना रहे थे। संजय राउत ने कहा कि हमारी लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है और यह 2024 तक चलेगी। राउत ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं उस वक्त तक जेल में रहूंगा या कि बाहर। लेकिन यह तो तय है कि महाराष्ट्र का अगला सीएम एमवीए से होगा।
वहीं इस समय शिवसेना लगातार यह कहती नजर आ रही है कि जल्द ही महाराष्ट्र में मध्यावधि इलेक्शन हो सकते हैं। बीजेपी और शिंदे गुट के महाराष्ट्र में मिलकर सरकार बनाने के बाद से ही लगातार उद्धव गुट जल्द ही इलेक्शन होने का दावा करती रही है। इसको लेकर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद विनायक संजय राउत ने भी कहा कि अगले छह महीनों में राज्य में मध्यावधि चुनाव जरूर होंगे। यह भी पढ़े: Pune News: किराए पर फ्लैट सर्च करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, कैब ड्राइवर ने लूट लिए लाखों रुपए
विनायक राउत ने आगे कहा कि विधायकों की अयोग्यता और सरकार की वैधता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में केस चल रहा है। इसको लेकर अगले साल जनवरी से फरवरी तक फैसला सुनाया जाना है। विनायक राउत ने कहा कि यह तो साफ है कि रिजल्ट क्या होगा। राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है। इसके बाद मध्यावधि विधानसभा चुनाव कराने होंगे।
बता दें कि संजय राउत ने कहा कि शिव सैनिक अभी भी शिवसेना के साथ खड़े हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मैं जेल के बाहर अपना जन्मदिन मना रहा हूं। महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति बहुत अस्थिर और मैली हो चुकी है। राज्य में अविश्वास और राजनीतिक प्रतिशोध है। ये महाराष्ट्र की परंपरा नहीं थी। संजय राउत ने कहा कि ठाणे में जितेंद्र अव्हाड के खिलाफ एक फेक केस है, इसे रोकना होगा। शिवसैनिकों का खून इतना सस्ता नहीं है, उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा। मुझे पूरा यकीन है कि साल 2024 तक महाराष्ट्र में एमवीए का ही सीएम होगा।