12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई का लड़का बना FIFA World Cup का कोरियोग्राफर, नोरा फतेही ने बदल दी राजित देव की किस्मत!

Nora Fatehi Helped Mumbai Choreographer: नोरा फतेही ने अपने डांस से मुंबई के एक कोरियोग्राफर को FIFA World Cup 2026 के एल्बम में जगह दिलाई है। बस दो दिन की रिहर्सल के बाद, केवल 15 मिनट की शूटिंग में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए सबका दिल जीत लिया।

2 min read
Google source verification
Nora Fatehi

Nora Fatehi and Choreographer Rajit Dev ( this photo from x:@rashtra_press/IMDb)

Nora Fatehi Helped Mumbai Choreographer: इंडियन डांस कम्युनिटी के लिए एक ऐतिहासिक पल आया है। मुंबई में पले-बढ़े और केरल मूल के कोरियोग्राफर राजित देव FIFA वर्ल्ड कप 2026 के आधिकारिक एल्बम से जुड़ने वाले पहले भारतीय कोरियोग्राफर बन गए हैं। इस शानदार उपलब्धि में नोरा फतेही की अहम भूमिका रही।

बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही की खास भूमिका रही

राजित देव को इस खास प्रोजेक्ट से जोड़ने में बॉलीवुड स्टार और डांसर नोरा फतेही की खास भूमिका रही। बता दें, दोनों कई सालों से साथ काम कर रहे हैं और उनके बीच स्ट्रॉग प्रोफेशनल कनेक्शन है। राजित के अनुसार, नोरा ने ही उन्हें इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दिलाया। दरअसल, FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एल्बम में शामिल गाना ‘Siir Siir’ दुनियाभर के कई बड़े स्टार्स को एक साथ लाता है। इस ट्रैक में नोरा फतेही के साथ फ्रेंच सिंगर वेगेड्रीम और म्यूजिक प्रोड्यूसर संजय भी जुड़े हुए हैं। गाने का उद्देश्य वैश्विक दर्शकों को जोड़ना और फुटबॉल के उत्साह को संगीत के जरिए दुनिया तक पहुंचाना है।

इतना ही नहीं, राजित ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए तैयारी का समय बेहद कम था। उन्होंने भारत में अपने डांसर्स के साथ लगातार 2 दिन रिहर्सल की और फिर उसका वीडियो नोरा फतेही को भेजा, जो उस समय मोरक्को में थीं। इसके बाद मंजूरी मिलने के बाद पूरी टीम शूटिंग के लिए रवाना हुई।

शूटिंग के लिए सिर्फ 15 मिनट का समय मिला

गाने की शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी चुनौती मोरक्को के एक फुटबॉल स्टेडियम में सीमित समय के भीतर काम पूरा करना था। टीम को मैदान पर शूटिंग के लिए सिर्फ 15 मिनट का समय मिला था। ऐसे में पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी और तय समय में शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई।

राजित देव की करियर की शुरूआत

बता दें, राजित देव के लिए ये प्रोजेक्ट इसलिए भी खास रहा है क्योंकि वो अपने भारतीय डांसर्स को भी इस अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जा सके। आमतौर पर बजट और अन्य कारणों से ऐसा संभव नहीं हो पाता। साथ ही, राजित देव ने अपने करियर की शुरुआत फेमस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट के सहायक के रूप में की थी। आज FIFA वर्ल्ड कप जैसे वैश्विक मंच पर पहुंचकर उन्होंने ये साबित कर दिया है कि भारतीय कोरियोग्राफर अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े मंचों पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं।