महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। मालेगांव में एक शख्स अंधेरी रात में औरतों के कपड़े पहन कर निकलता है। मालेगांव के इस रहस्यमय शख्स को लेकर इलाके में दहशत है। ये शख्स सीसीटीवी में कैद हो चुका है। वजह जानकर हर को हैरान हो जाएगा।
महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जब शहर में अंधेरा हो जाता है। राहें सुनसान हो जाती हैं। ना कोई आता, ना जाता है। तब एक शख्स टहलने निकलता है। जब वो निकलता है, तब लोग दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लेते हैं। सबको शख्स के पास जाने से डर लगता है। दर की वजह से किसी को यह पता नहीं चलता है कि आखिर क्यों वो आदमी औरत के ड्रेस में रोज बाहर निकलता है। महाराष्ट्र के मालेगांव के इस रहस्यमय शख्स को लेकर पूरे इलाके में दहशत बनी हुई है।
ये कोई हफ्ते-दस दिनों की बात नहीं है। दो सालों से ऐसा चलते आ रहा है। ये शख्स कहीं भी, कभी भी किसी भी मोड़ से अचानक गुजरता है। इस शख्स से सबको डर लगता हैं। वो पूरी तरह से एक औरत का रूप बदलकर आता है। अपने चेहरे को भी अच्छी तरफ से ढंक लेता है। कुछ लोगों को वो भूत सा लगता है। तो कुछ लोगों को वो एक औरत की तरह लगता है। यह भी पढ़ें: Mumbai News: कोस्टल रोड प्रोजेक्ट को मिली सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी, मुंबई को जल्द मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
बता दें कि इस रहस्यमय शख्स को बहुत बार ट्रैक किया गया है, लेकिन एक बार भी जाल में नहीं फसा हैं। मालेगांव के पास सोयगांव इलाके में यह अक्सर नजर दे जाता है। ये शख्स डीके चौक, इंदिरानगर, जिभाऊनगर, पारिजात कॉलनी और विट्ठलनगर मोहल्ले में महिलाओं को अक्सर दिखाई देता है। एकदम सुबह जब अंधेरा रहता है, तब शौच के लिए आती-जाती महिलाओं को यह कई बार दिखाई दिया है।
शख्स को महिलाओं के अंडरगारमेंट्स, साड़ियां और ब्लाउज चुराने की लत है। बच्चों की आवाज निकाल कर वो महिलाओं को डराने का भी प्रयास करता है। हमेशा वह अपने पूरे शरीर को औरतों के कपड़ों से ढंका रखता है। जिसकी वजह से अब तक उसकी पहचान नहीं हुई थी। लेकिन अब वो शख्स इंदिरानगर के रुचिका जनरल स्टोर्स के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
बता दें कि किसी डरावनी फिल्मों के भूत के जैसा नजर आने वाला ये शख्स अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है, लेकिन सीसीटीवी में कैद होने के बाद और उसके हाव-भाव पर नजरें रखने के बाद अब तक इतना पता चल पाया है कि वो एक मानसिक रूप से विकृत शख्स है। स्थानीय लोगों ने अपने प्रयासों से इस रहस्यमय शख्स के बारे में बहुत कुछ पता लगा लिया हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द इस विकृत शख्स को पकड़े और उसे सही जगह ठिकाने लगाए।