10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक कॉकरोच सरकार को…’, नाना पाटेकर के डायलॉग से संजय राउत ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- बस 6 महीने और है

Sanjay Raut: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार अगले छह महीने में गिर जाएगी। सरकार युवाओं के आंदोलन से घबरा रही है।
3 min read
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Oct 10, 2026

Sanjay Raut target Modi government cjp protest

संजय राउत और पीएम मोदी (Patrika File Photo)

Abhijeet Dipke CJP Protest: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित आंदोलन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने शनिवार को पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है और अगले छह महीने में सरकार गिर जाएगी।

राउत की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके व उनके सहयोगियों को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होते ही हिरासत में ले लिया। राउत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले युवाओं को रोकने की कोशिश कर रही है।

‘यह जनता का विद्रोह है, सरकार इसे रोक नहीं सकती’

संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है। जनता का विद्रोह शुरू हो चुका है और सरकार इसे रोक नहीं सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में जनहित के बजाय व्यापारिक हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। राउत ने दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के एक फेमस डायलॉग का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक कॉकरोच सरकार को हिxx बना देती है।

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती को लेकर भी संजय राउत ने सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में आंदोलनकारियों की आवाजाही रोकने के लिए व्यापक स्तर पर नाकेबंदी की जा रही है।

राउत ने दावा किया कि करीब 15,000 वाहन दिल्ली के बाहर फंसे हुए हैं और ट्रेनों के जरिए प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को भी रोका जा रहा है। उन्होंने इन प्रतिबंधों की तुलना ब्रिटिश शासन के दौर से करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।

‘56 इंच की छाती वाले युवाओं से क्यों डरे?’

राज्य सभा सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा, "जो लोग खुद को 56 इंच की छाती वाले कहते हैं, वे आज देश के इन युवाओं से क्यों डर गए हैं?" साथ ही उन्होंने चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि देश में सत्ता के इस्तेमाल को लेकर जनता में असंतोष बढ़ रहा है। यह सरकार अब टिकने वाली नहीं है और अगले छह महीनों के भीतर गिर जाएगी।

संजय राउत ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों और सरकार का विरोध करने वालों के खिलाफ दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। राउत ने मौजूदा हालात की तुलना आपातकाल के दौर से भी की। उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी अपील की कि वे केंद्र सरकार के गैरकानूनी आदेशों का पालन न करें।

‘अप्रैल के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’

संजय राउत ने अपने बयान में आगे दावा किया कि अप्रैल के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। इस साल का जन्मदिन उनके प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए आखिरी जन्मदिन साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा एनडीए सरकार ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी और अगले छह महीनों में गिर सकती है। फिर देश में राजनीतिक बदलाव के बाद वैकल्पिक सरकार बन सकती है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग