इंडिया टुडे के मुताबिक, काव्या कर्नाटक को दिल्ली के धौला कुआं इलाके में उस समय हिरासत में लिया गया, जब वह CJP के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रही थीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि हिरासत के दौरान काव्या ने सवाल उठाया कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है, जबकि वह किसी बड़े समूह का हिस्सा नहीं थीं और उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था।