10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अभिजीत, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में, अब अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP की कमान

Abhijeet Dipke Detained; CJP संस्थापक अभिजीत दीपके समेत तीन नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। अब जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन का नेतृत्व अजिंक्य शिंदे करेंगे।
2 min read
Google source verification
Abhijeet Dipke

अब अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP की कमान, फोटो सोर्स- ANI

Cockroach Janta Party; CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका के हिरासत में रहने तक जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की जिम्मेदारी CJP के ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज अजिंक्य शिंदे संभालेंगे। पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

अभिजीत दीपके ने पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था वीडियो

CJP के मुताबिक, अभिजीत दीपके ने संभावित हिरासत की आशंका को देखते हुए शुक्रवार रात ही एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। अब उनकी हिरासत के दौरान इस वीडियो के जरिए प्रदर्शन को लेकर संदेश सामने आया है। पार्टी ने बताया कि जब तक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में रहेंगे, तब तक अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की तैयारी

तीनों नेताओं को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से जुड़े कथित मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करना चाहती है। पार्टी ने संकेत दिया है कि नेताओं की हिरासत के बावजूद प्रदर्शन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे संभालेंगे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के अंदर से हिरासत में लिए गए CJP के तीन नेता

अभिजीत दीपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हुई।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी विरोध प्रदर्शन करना चाहती थी। हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही तीन नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद अब पार्टी ने आंदोलन की जिम्मेदारी अजिंक्य शिंदे को सौंपने का ऐलान किया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग