
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके की मां का छलका दर्द, फोटो सोर्स- ANI
Abhijeet Dipke in Custody: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी मां अनीता दीपके का भावुक बयान सामने आया है। बेटे के साथ हुई कार्रवाई पर दुख जताते हुए उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि उनका बेटा देश के लिए अच्छा काम कर रहा है, लेकिन सरकार गलत कर रही है।
अनीता दीपके ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है। वह युवा देश के लिए अच्छा काम कर रहा है। सरकार गलत कर रही है। उनके इस बयान में बेटे के प्रति चिंता और मौजूदा हालात को लेकर नाराजगी साफ नजर आई।
अनीता दीपके ने आगे कहा कि आंबेडकरवादी लोग सरकार के इस कदम का जवाब देंगे और उसे उसके कार्यों के परिणाम दिखाएंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अभिजीत दिपके और अन्य CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।
अभिजीत दीपके शनिवार को मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के दौरान उनके साथ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया। तीनों नेताओं को उस समय हिरासत में लिया गया, जब वे दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। CJP की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी की गई थी। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी के नेता विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे। हालांकि, प्रदर्शन से पहले ही पुलिस की इस कार्रवाई ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।
बता दें कि CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताएं हुई हैं। पुलिस ने प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।
Updated on:
10 Oct 2026 12:36 pm
Published on:
10 Oct 2026 12:35 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
