24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / Dhruv Rathee Detain: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की सख्ती, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने का दावा

Dhruv Rathee Detain: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस की सख्ती, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने का दावा

Dhruv Rathee Latest News: दिल्ली में CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित घर से हिरासत में लेने का दावा सामने आया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 10 Oct 2026, 10:10 AM IST

Dhruv Rathee News

ध्रुव राठी

Delhi Protest Today:दिल्ली में आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है। जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया है। हालांकि, इस दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की तैयारी, पुलिस अलर्ट

CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और दूसरे सदस्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उनकी मांग है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और चुनाव कराने के नियमों में बदलाव किया जाए।

दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद भी CJP के नेताओं ने प्रदर्शन करने की बात कही है। प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह प्रदर्शन से जुड़े कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रही है और कई जगह जांच भी की जा रही है।

ध्रुव राठी के घर पहुंची पुलिस? क्या है दावा

CJP के प्रदर्शन के बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी को लेकर भी एक खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर किए गए दावे के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे लगभग 50 पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में गुरुग्राम स्थित उनके घर पहुंचे थे। दावा किया गया कि पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर गई।

हालांकि, अभी तक इस बात की पक्की जानकारी सामने नहीं आई है कि ध्रुव राठी को हिरासत में लिया गया है या नहीं। पुलिस ने उन्हें किस मामले में हिरासत में लिया, इस बारे में भी कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आधिकारिक बयान आने तक इस दावे को सच मानना सही नहीं होगा।

दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। कुछ जगहों पर लोगों की आवाजाही और यातायात पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

क्या चाहते हैं प्रदर्शनकारी?

CJP और उससे जुड़े प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और चुनाव प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता लाना है।

अब देखना होगा कि प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक पहुंच पाते हैं या नहीं और पुलिस इस पूरे मामले में क्या कदम उठाती है। वहीं, ध्रुव राठी को हिरासत में लिए जाने के दावे पर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।