ध्रुव राठी का एजुकेशनल बैकग्राउंड काफी अलग और दिलचस्प है। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह जर्मनी चले गए, जहां उन्होंने मशहूर 'कार्ल्सरूहे इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी' से रिन्यूएबल एनर्जी में मास्टर डिग्री हासिल की। उनकी पढ़ाई यहीं नहीं रुकी। उनकी वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने इसके बाद इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) और पॉलिटिकल साइंस में भी एक और बैचलर डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के साथ-साथ सामाजिक विषयों की यह मिली-जुली पढ़ाई आज उनके वीडियो में साफ नजर आती है, जहां वे मुश्किल मुद्दों को भी बहुत सरल तरीके से समझा देते हैं।