Live

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है। राजधानी में 20 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। पूरे दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
2026-10-10 07:32:29 am
तानाशाह भारत के नागरिकों को डराने और धमकाने के लिए 'शॉक एंड ऑ' (shock and awe) वाली रणनीति अपना रहा है। अब भारतीय डरेंगे नहीं। गांधी, अंबेडकर और नेहरू हमारे साथ खड़े हैं। उन्होंने ही वोट देने का अधिकार दिया था। ज्ञानेश कुमार इसे छीन नहीं सकते! ग्यानू गद्दार को इस्तीफ़ा देना ही होगा!
2026-10-10 07:16:14 am
पुलिस का काम चोर पकड़ने का है, लेकिन मोदी ने पूरे देश की पुलिस एक “चोर” में लगा दी है। मोदी जी “ज्ञानू चोर” से आपका क्या रिश्ता है?
2026-10-10 07:06:33 am
आप कब तक ट्रेनें रोकेंगे? या फ़्लाइट्स? या बसें? सरकार ने न सिर्फ पूरी दिल्ली को जंतर-मंतर बना दिया है, बल्कि पूरे भारत को ही वैसा बना दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी बस यही चाहते हैं कि उनकी बात सुनी जाए!
2026-10-10 07:01:13 am
जंतर मंतर 2.0 शुरू हो गया है. ज्ञानेश कुमार, वोट चोरी की सुविधा देने का आपका समय समाप्त हो गया है।
2026-10-10 06:08:41 am
मेरा फोन नंबर लीक कर दिया गया है। पिछले सिर्फ़ एक घंटे में मुझे 300 से ज़्यादा फ़ोन कॉल और WhatsApp मैसेज आ चुके हैं, और यह सिलसिला जारी है। यह नंबर दिल्ली पुलिस ने लीक किया। हमारे पिछले प्रदर्शन का अंडरटेकिंग फ़ॉर्म और अनुमति ठुकराने वाला ताजा पत्र सार्वजनिक करते समय उसमें नंबर छिपाया नहीं गया था।