24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / दिल्ली की हवा फिर खराब, AQI 238 पर पहुंचा; पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित, BS-VI वाहनों पर लग सकती है पाबंदी

दिल्ली की हवा फिर खराब, AQI 238 पर पहुंचा; पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित, BS-VI वाहनों पर लग सकती है पाबंदी

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक हो गया है। मंगलवार सुबह राजधानी का औसत AQI 238 दर्ज किया गया। पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित इलाका रहा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली-NCR में BS-VI वाहनों को अनुमति देने और सीमाओं पर माल उतारने के लिए गोदाम बनाने जैसे सुझाव दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 24 Nov 2026, 10:25 AM IST

Delhi AQI

दिल्ली में हवा की स्थिति हुई खराब (Photo-IANS)

Delhi Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनकर बना हुआ है। मंगलवार को दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 238 रहा। वहीं, शहर के निगरानी केंद्रों में पंजाबी बाग सबसे प्रदूषित इलाका रहा, यहां पर AQI 271 दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा AQI 

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के चांदनी चौक में AQI 263, बवाना में 255 और विवेक विहार में 245 दर्ज किया गया। इसके अलावा वजीरपुर में 235, सोनिया विहार में 234 और रोहिणी में 232 AQI रहा। इन सभी इलाकों में वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई।

वहीं उत्तर नगर में 223, नरेला में 221, अलीपुर में 219 और अशोक विहार में 206 AQI दर्ज किया गया। हालांकि, कुछ जगहों पर हवा की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही। 

आनंद विहार में AQI 199, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 197, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर 183 और वसुंधरा एन्क्लेव में 181 दर्ज किया गया। इन स्थानों पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का स्तर

क्रम संख्याइलाकाAQIवायु गुणवत्ता श्रेणी
1चांदनी चौक263खराब
2बवाना255खराब
3विवेक विहार245खराब
4वजीरपुर235खराब
5सोनिया विहार234खराब
6रोहिणी232खराब
7उत्तम नगर223खराब
8नरेला221खराब
9अलीपुर219खराब
10अशोक विहार206खराब
11आनंद विहार199मध्यम
12मेजर ध्यानचंद स्टेडियम197मध्यम
13IGI एयरपोर्ट (टर्मिनल-3)183मध्यम
14वसुंधरा एन्क्लेव181मध्यम

दिल्ली-NCR में BS-VI वाहनों को ही मिल सकती है अनुमति

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार वायु की स्थिति खराब होती जा रही है, इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त रुख अपना रहा है। सोमवार को सुनवाई के दौरान  SC ने संकेत दिया कि प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के तहत दिल्ली-NCR में केवल भारत स्टेज-VI (BS-VI) उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले वाहनों को ही अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने सुनवाई की, जिसमें जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना शामिल हुए। पीठ ने कहा कि हम स्पष्ट हैं कि दिल्ली में केवल BS-VI वाहनों को अनुमति देंगे, अगर पूरे NCR में नहीं तो कम से कम दिल्ली में।

सीमाओं पर बनाए जा सकते हैं सामान उतारने के गोदाम

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव भी दिया। अदालत ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर गोदाम बनाए जा सकते हैं, जहां मालवाहक वाहन अपना सामान उतार सकें। इसके बाद सामान को छोटे बैटरी चालित या अन्य गैर-प्रदूषणकारी वाहनों के जरिए शहर के भीतर पहुंचाया जा सकता है। इससे प्रदूषण फैलाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही कम करने में मदद मिल सकती है।

क्या है AQI की श्रेणी?

CPCB के मानकों के अनुसार, 0 से 50 तक AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बेहद खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' श्रेणी में रखा जाता है।