Sonia Gandhi Memoir: सोनिया गांधी की किताब "बिलॉन्गिंग" के बहाने राहुल और प्रियंका ने मां के साथ बैठकर वो किस्से छेड़े, जो किताब में नहीं आ पाए। राहुल ने x पर यह बातचीत साझा की है। इसमें सातवें जन्मदिन पर दावत में एक ही दोस्त का पहुंचना है, इटली में सोनिया के पिता का शुरुआती इनकार है और 2004 के उस फैसले की अंदरूनी कहानी भी, जिसने देश की सियासत बदल दी।