दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल ने कहा कि AAP का साथ पंजाब की माताओं-बहनों, अनुसूचित जाति (SC) समाज, किसानों और व्यापारियों के साथ है। उनकी पार्टी इन सभी वर्गों के हितों और पंजाब के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले पांच साल में उन्होंने पंजाब को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की है।