7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP के प्रदर्शन से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, रातभर चली कार्रवाई में 600 से अधिक लोग हिरासत में

CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस प्रदर्शन के मद्देनजर लगभग 25000 जवानों को तैनात किया गया है। एहतियातन पुलिस ने पूरी दिल्ली में कड़ी कार्रवाई करते हुए 600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 10 Oct 2026, 11:37 AM IST

CJP Delhi protest update

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली हाई अलर्ट (Photo: IANS/File)

Delhi Police Action: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले हैं। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों से 600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई लगातार चल रही है।

'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने रातभर चलाए गए अभियानों में राजधानी के 15 जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले कम से कम 100 लोगों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई एहतियातन की गई। इन लोगों पर शनिवार को होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, हिरासत में लिए गए सभी लोगों की भूमिका और कुल संख्या के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है।

प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के लगभग 25 हजार जवानों को तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।

दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क हैं।

दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद, ड्रोन से निगरानी

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास को लेकर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन पाबंदियों से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, राजधानी के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है।

प्रदर्शन स्थल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। जंतर-मंतर परिसर, मध्य दिल्ली के होटल ली मेरिडियन के पास स्थित गोलचक्कर के आसपास भी सुरक्षा स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ मार्गों पर यातायात डायवर्जन भी लागू किए गए हैं।

मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हो गए। उनके सुबह करीब 10 बजे तक दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई गई है।

खबर है कि दीपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में लिया जा सकता है। क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। बड़े पैमाने पर जवानों की तैनाती, मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदियां, ड्रोन से निगरानी और यातायात में बदलाव से साफ है कि प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहा है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

अभिजीत दीपके ने शुक्रवार देर रात जारी वीडियो संदेश में लोगों से शनिवार को बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। दीपके ने अपने संदेश में कहा कि हिरासत में लिए जाने या कड़े कानूनों के तहत कार्रवाई किए जाने के बावजूद वह डरने वाले नहीं हैं।