मुंबई

Maharashtra News: नालासोपारा में स्कूटर सवार ने महिला पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई से सटे नालासोपारा में मंगलवार दोपहर को एक घटना घटी, तेज रफ़्तार एक स्कूटर सवार ने एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने का पूरा प्रयास किया। जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई। इस हादसे में पुलिसकर्मी के हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।

2 min read
Sep 29, 2022
Nalasopara

मुंबई से सटे नालासोपारा में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नालासोपारा में पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पाटनकर पार्क स्थित ट्रैफिक पुलिस के गोदाम में एक दंपती ने वहां ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी को स्कूटर से कुचलने का पूरा प्रयास किया। इस घटना में महिला पुलिसकर्मी के हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के ख‍िलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज क‍िया है। इस मामले में पुल‍िस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पेशे से वकील है।

इस मामले में पुल‍िस ने दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पेशे से वकील है। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बृजेश कुमार देवेंद्र कुमार भेलौरिया ने अपनी स्कूटर नो-पार्किंग जोन में खड़ी कर दी थी। इस बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटर को टोइंग करके उसे गोदाम में जमा कर दी। करीब दोपहर एक बजे के आसपास भेलौरिया और उसकी वाइफ डॉली कुमारी सिंह भेलौरिया गोदाम में पहुंचे और वहां ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी प्रज्ञा शिवराम दलवी के साथ बत्तमीजी करने लगे। यह भी पढ़ें: Mumbai News: जल्द संवरेगा मुंबई के CSMT स्टेशन का लुक, लोकल यात्रियों को मिलेगी ये आधुनिक सुविधा

बता दें कि भेलौर‍िया पर आरोप है क‍ि बिना जुर्माना भरे गोदाम से स्कूटर ले जाने लगे थे। इस बीच महिला पुल‍िसकर्मी प्रज्ञा शिवराम दलवी ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद पुल‍िस का आरोप है क‍ि भेलौर‍िया ने उस महिला पुल‍िसकर्मी को स्कूटर से कुचलने की कोशिश की। इस घटना में प्रज्ञा शिवराम दलवी के हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आई है।

भलौरिया ने महिला पुलिसकर्मी पर उसे टारगेट करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों को इस घटना के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

Updated on:
29 Sept 2022 04:39 pm
Published on:
29 Sept 2022 04:38 pm
Also Read
View All