
‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की चर्चा के बीच जानें नाम (सोर्स: x-@walterblack699)
Films Screened At Rashtrapati Bhavan: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स 5 नवंबर 2026 को इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज के दिन राष्ट्रपति भवन में नेताओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसके लिए जरूरी मंजूरियां ली जा रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और निर्देशक नितेश तिवारी के स्क्रीनिंग में शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर और दिल्ली में फिल्म के प्रीमियर आयोजित करने की भी चर्चा है। अगर राष्ट्रपति भवन में यह स्क्रीनिंग होती है, तो ‘रामायण’ उन फिल्मों में शामिल हो सकती है जिन्हें यहां खास तौर पर दिखाया गया है। इससे पहले भी कई चर्चित फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हो चुकी है।
| फिल्में | रिलीज डेट |
| पिंक | 25 फरवरी 2017 |
| मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी | 18 जनवरी 2019 |
| भूतनाथ रिटर्न्स | 17 अप्रैल 2014 |
| सितारे जमीन पर | 24 जून 2025 |
| तन्वी द ग्रेट | 11 जुलाई 2025 |
| दुसरी गोष्ट | 9 मई 2014 |
राष्ट्रपति भवन में फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग का सिलसिला पहले भी देखने को मिला है। अमिताभ बच्चन की ‘पिंक’ और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ जैसी फिल्मों को यहां खास स्क्रीनिंग का मौका मिल चुका है। वहीं, मराठी फिल्म ‘दुसरी गोष्ट’ की स्क्रीनिंग भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई थी। अब ‘रामायण: पार्ट 1’ की संभावित स्क्रीनिंग को लेकर चर्चा है। अगर मेकर्स की योजना को मंजूरी मिल जाती है, तो फिल्म की रिलीज के दिन राष्ट्रपति भवन में इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Updated on:
14 Oct 2026 03:55 pm
Published on:
14 Oct 2026 03:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
