मुंबई

Maharashtra News: पालघर में हुआ सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने आरोपी महिला के चंगुल से 2 को बचाया

महाराष्ट्र के पालघर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। इस मामले में कार्यवाही करते हुए एमबीवीवी ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं दो महिलाओं को बचाया गया। पुलिस पूछताछ करते हुए उससे इसमें लिंक लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

2 min read
Nov 12, 2022
sex_racket_busted_in_palghar.jpg
Sex Racket Busted In Palghar

महाराष्ट्र में अवैध देह व्यापार का धंधा गहराई से अपनी जड़े मजबूत किए हुए है। कई मजबूर लड़कियां और महिलाएं इसकी चपेट में आ जाती है। ताजा मामला पालघर जिले में सामने आया है। जहा एक महिला को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके चुंगल से दो महिलाओं को भी बचाया हैं। मामले की जांच वालिव पुलिस थाने को सौंपी गई है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एमबीवीवी पुलिस ने बताया कि उनको एक खबरी से जानकारी मिली कि एक महिला सेक्स रैकेट का संचालन कर रही है। उसने बताया कि आरोपी महिला सोशल मीडिया के जरिए युवतियों की फोटो भेज कर कस्टमर को अपनी तरफ आकर्षित करके अपना धंधा चलाती थी। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उस आरोपी महिला को पकड़ने के लिए योजना तैयार की ताकि उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सके।यह भी पढ़े: Mumbai News: बीएमसी में कंप्यूटर खरीदने का टेंडर भी होगा कैंसिल, करोड़ों के घोटाले का लगाया गया था आरोप

बता दें पुलिस की मानव तस्करी की टीम द्वारा एक कांस्टेबल को पूरी ट्रेनिंग देने के बाद आरोपी महिला के पास एक नकली ग्राहक बनाकर भेजा और फिर उसने वहां जाकर सौदा फाइनल किया। इसके बाद वह प्लानिंग के तहत शाम के समय वहां गया और पुलिस भी उसके साथ गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही वहां मौजूद दो महिलाओं को वहां से छुड़ाया गया।

पुलिस ने जानकारी दी की देह व्यापार में लिप्त ये लोग पैसों का लालच देकर या फिर गरीब घर की लड़कियों को इस गलत काम में झोंक देते है। लोकल पुलिस कई बार ऐसे रैकेट को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वहीं मामले में सेक्स रैकेट में लिप्त महिला के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की अलग धाराओं के साथ पीटा के कई अधिनियम के तहत वालिव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
12 Nov 2022 09:16 pm
Published on:
12 Nov 2022 09:15 pm