
Chatori Rajani Assualt Case (सोर्स- @chatori.rajani)
Chatori Rajani Assualt Case: फूड इन्फ्लुएंसर चटोरी रजनी इन दिनों जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उनके साथ हुई मारपीट की घटना ने सभी को चौंका दिया है। रजनी फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी टीम ने सभी से उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
दरअसल हाल ही में दिल्ली में एक छोटे से पार्किंग विवाद को लेकर एक महिला ने रजनी जैन और उनके पति पर हमला कर दिया। महिला ने रजनी के साथ मारपीट की और बुरी तरह से घायल कर दिया। फिलहाल रजनी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी टीम की तरफ से उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर किया गया है।
बता दें कुछ समय पहले चटोरी रजनी के पति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने सवाल किया कि क्या अस्पतालों में डॉक्टरों के आने का कोई तय समय नहीं है। क्या वो कभी भी आ जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि उन्होंने रजनी के मामले के बारे में तो नहीं बताया लेकिन ये जरूर कहा कि कल वो किसी काम के सिलसिले में अस्पताल गए थे।
दरअसल चटोरी रजनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि उनकी निर्धारित पार्किंग जगह पर लंबे समय से अतिक्रमण किया जा रहा था। इस संबंध में उन्होंने कई बार आरडब्ल्यूए और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। कानूनी प्रक्रिया के तहत भी उन्होंने दस्तावेज और आवेदन दिए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
परिवार का कहना है कि वो हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहे हैं। रजनी काफी रोते हुए नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि उनके जोर से बाल खींचे गए, उन्हें एक महिला द्वारा बहुत मारा गया है।
परिवार के अनुसार, उन्होंने अपनी गाड़ी लॉक और हैंडब्रेक लगाकर निर्धारित पार्किंग में खड़ी की थी, लेकिन रात के दौरान किसी ने कार का लॉक खोलकर दूसरी जगह खिसका दिया और वहां दूसरी गाड़ी खड़ी कर दी। जब पति-पत्नी नीचे जाकर स्थिति देखने पहुंचे तो कथित तौर पर विवाद बढ़ गया।
दंपति का आरोप है कि इस दौरान एक तीसरी महिला वहां पहुंची और उनके पति के साथ आक्रामक व्यवहार करने लगी। परिवार का कहना है कि उन्होंने विवाद से बचने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई। रजनी का आरोप है कि जब वो बीच-बचाव करने पहुंची तो उनके साथ धक्का-मुक्की हुई, बाल खींचे गए और मारपीट की गई। उनका कहना है कि उन्होंने केवल आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी।
Updated on:
18 Jun 2026 08:54 pm
Published on:
18 Jun 2026 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
