10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैलेट गन के बाद अब गिराई गर्म-गर्म मॉम, रो-रोकर बुरा हाल, KKK 15 में कंटेस्टेंट्स के साथ फिर हुआ टॉर्चर

Khatron Ke Khiladi 15 Torture Task: रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 15 इस वक्त सुर्खियों में है। पिछले हफ्ते शो में कंटेस्टेंट्स के ऊपर पैलेट गन से गोलियां चलाई गई थीं और इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही खतरनाक स्टंट देखने को मिला है।
2 min read
Google source verification
Khatron Ke Khiladi 15 Torture Task

खतरों के खिलाड़ी (फोटो सोर्स- Twitter/@siannaside)

Khatron Ke Khiladi 15 Torture Task: रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रबर पेलेट गन वाले टास्क के बाद अब हॉट वैक्स स्टंट ने दर्शकों को नाराज कर दिया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे बेहद दर्दनाक बताते हुए शो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

चार कंटेस्टेंट्स के सामने था दर्द सहने का चैलेंज

सीजन के दूसरे हफ्ते में रुबीना दिलैक, रुहानिका धवन, हर्ष गुजराल और विशाल आदित्य सिंह को एलिमिनेशन टास्क के लिए चुना गया। इस बार चुनौती सिर्फ डर पर काबू पाने की नहीं, बल्कि लगातार बढ़ते दर्द को सहने की थी।

टास्क में कंटेस्टेंट्स को करीब 10 मिनट तक अपने हाथों पर डाली जा रही गर्म मोम को जमा करना था। जिसका कलेक्शन सबसे ज्यादा होता, उसे एलिमिनेशन से सुरक्षा मिलनी थी। टास्क शुरू होने से पहले ही चारों प्रतियोगी काफी घबराए हुए नजर आए।

रुहानिका रो पड़ीं, रुबीना ने भी जताया दर्द

स्टंट शुरू होने के बाद रुहानिका धवन भावुक हो गईं और रोने लगीं। वहीं रुबीना दिलैक ने भी दर्द को बेहद मुश्किल बताया। जैसे-जैसे गर्म मोम की मात्रा बढ़ाई गई, कंटेस्टेंट्स की परेशानी साफ दिखाई देने लगी। रुबीना ने टास्क के दौरान बताया कि गर्म मोम का असर लगातार बढ़ रहा था और दर्द सहना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। दूसरी ओर विशाल आदित्य सिंह ने भी इस चुनौती को बेहद दर्दनाक अनुभव बताया।

आखिरकार बढ़ते दर्द के बीच रुहानिका ने टास्क बीच में ही छोड़ दिया। वहीं हर्ष गुजराल ने इस चुनौती में बाजी मार ली और एलिमिनेशन से बच गए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने शो को घेरा

एपिसोड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर बहस छिड़ गई। कई दर्शकों ने सवाल उठाया कि मनोरंजन के नाम पर प्रतियोगियों को इतना दर्द देना कितना सही है। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि गर्म मोम से त्वचा पर छाले या जलन हो सकती है। वहीं कुछ दर्शकों ने इस टास्क की तुलना पुराने सीजन के ऐसे ही स्टंट से की, जिसमें तेजस्वी प्रकाश नजर आई थीं।

एक वर्ग ने तो यहां तक कह दिया कि शो अब स्टंट रियलिटी शो से ज्यादा ‘टॉर्चर’ जैसा दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों ने प्रतियोगियों की सुरक्षा को लेकर मेकर्स से ज्यादा सावधानी बरतने की मांग भी की।

पैलेट गन टास्क के बाद बढ़ी मुश्किलें

गौरतलब है कि इससे पहले शो में रबर पेलेट गन से जुड़ा एक टास्क भी विवादों में आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चुनौती के दौरान कंटेस्टेंट्स को चोटें आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर शो की आलोचना हुई।

हालांकि, शो से जुड़े कुछ प्रतियोगियों ने बाद में सुरक्षा व्यवस्था का बचाव किया था। करण वाही ने बताया था कि स्टंट से पहले प्रतियोगियों को नियमों और सुरक्षा प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाती है। अविका गोर ने भी कहा था कि ऐसे कार्यक्रमों में मेडिकल सपोर्ट और प्रोफेशनल स्टंट टीम मौजूद रहती है।वहीं विशाल आदित्य सिंह ने भी माना था कि जोखिम इस शो का हिस्सा है और चोट लगने की संभावना को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता।