10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं के डांस और वीडियो कंटेंट पर घिरे गुरु रंधावा, ‘फाइन शिट’ की आलोचना पर दिया ऐसा जवाब

Guru Randhawa trolling: गुरु रंधावा के गाने 'फाइन शिट' के म्यूजिक वीडियो पर महिलाओं के डांस और कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठे। ट्रोलिंग पर सिंगर ने 'शांत हो जाओ' कहते हुए रिएक्ट किया।
2 min read
Google source verification
Guru Randhawa song Fine Shit song

गुरु रंधावा के गाने 'फाइन शिट' को लेकर उठे सवाल (सोर्स: x- @SheThePeople)

Guru Randhawa Song Fine Shit controversy reaction:गुरु रंधावा का नया गाना 'फाइन शिट' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। ऑफिस के बैकग्रांउड पर बने इस म्यूजिक वीडियो में गुरु एक सीनियर पोस्ट पर काम करने वाले युवा प्रोफेशनल के किरदार में नजर आते हैं। वीडियो में उनके आसपास कई महिला को-वर्कर्स डांस और परफॉर्म करती दिखाई देती हैं। इसी कंटेंट को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए और गाने को जमकर ट्रोल किया। अब गुरु रंधावा ने इस आलोचना पर अपना रिएक्शन दिया है।

गुरु ने सोशल मीडिया पर साफ किया कि वो इस ट्रोलिंग को लेकर ज्यादा परेशान नहीं हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में मजाकिया अंदाज में आलोचकों को 'शांत हो जाओ' कहा। सिंगर ने लिखा कि ऐसे गाने बनाने के लिए 'गिल्टी ऐज चार्ज्ड' हैं, जो लोगों के दिमाग में घूमते रहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें गाने के एडिट्स पसंद आए और किसी के लिए कोई बुरी भावना इस गानें में नहीं है।

गुरु रंधावा ने अपने पोस्ट में की शांत रहने की अपील

गुरु रंधावा ने अपनी पोस्ट में 'फाइन शिट' को लेकर मिल रही प्रतिक्रियाओं को हल्के अंदाज में लिया। उन्होंने इसे एक छोटी-सी 'बेवकूफी भरी गाली' बताया और सोशल मीडिया यूजर्स से बार-बार शांत होने की अपील की।

उनके इस रिएक्शन से साफ है कि गाने को लेकर हो रही ऑनलाइन आलोचना के बावजूद वो अपने म्यूजिक वीडियो के कंटेंट को लेकर पीछे हटते नहीं दिख रहे हैं।

गोल्डन टेंपल भी पहुंचे थे गुरु

इस विवाद के बीच गुरु रंधावा अमृतसर के गोल्डन टेंपल भी पहुंचे थे। उन्होंने वहां समय बिताया और प्रार्थना की। हालांकि, इस पोस्ट में उन्होंने सीधे तौर पर 'फाइन शिट' को लेकर हो रही ट्रोलिंग का जिक्र नहीं किया।

गुरु ने गोल्डन टेंपल से एक फोटो शेयर करते हुए पंजाबी में एक नोट लिखा। इसका मतलब था कि जिसे वाहेगुरु का आशीर्वाद मिलता है, उसे कोई तूफान हिला नहीं सकता और जब बाबा नानक किसी का हाथ थाम लेते हैं तो इंसान आगे बढ़ता रहता है।

वीडियो में ये कलाकार आए नजर

'फाइन शिट' के म्यूजिक वीडियो की शुरुआत एक डिस्क्लेमर से होती है। इसमें बताया गया है कि वीडियो में नजर आने वाले सभी लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं और कहानी पूरी तरह काल्पनिक है। वीडियो में एक मजेदार चेतावनी भी दी गई है कि दर्शक ऑफिस में दिखाए गए डांस मूव्स को खुद न आजमाएं, वरना उन्हें HR से परेशानी हो सकती है।

दरअसल, इस गाने को गुरु रंधावा और यशवी देसाई ने गाया है। इसके बोल गुरु रंधावा और गुरजीत गिल ने लिखे हैं। म्यूजिक वीडियो में गुरु के साथ रूही दोसानी, डिविनिटी बिष्ट, अर्शिया सिन्हा, रायमा ग्रोवर, डार्लीन लॉरा और मेहर कौर नजर आ रही हैं।