मुंबई

Maharashtra News: शिंदे गुट करेगी ‘हिंदू गर्व गर्जना’ यात्रा, संगठन को मजबूत करने की कोशिश, दशहरा रैली में दिखाएंगे जलवा

दसहरा का कार्यक्रम का आयोजन करने वाले नगरसेवक परमेश्वर कदम ने बताया कि लोगों को पूरा भरोसा है कि राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे ही महाराष्ट्र का और उनका विकास कर सकते हैं। यही वजह है कि लोग बड़ी संख्या में शिंदे सेना का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

2 min read
Oct 02, 2022
Eknath Shinde

शिवसेना से बगावत करने के बाद शिंदे खेमा हर मोड़ पर मोर्चा के लिए मैदान में उतर गई है। एक तरफ पार्टी सुप्रीम कोर्ट और केंद्रीय चुनाव आयोग से उद्धव सेना से लड़ रही है, तो दूसरी तरफ संगठन को और मजबूत बनाने के लिए 'हिंदू गर्व गर्जना' यात्रा निकालने की योजना बनाई है। अब तक की यात्रा को बेहद सफल करार देते हुए शिंदे खेमे के विधायक दिलीप लांडे ने बताया कि इसका लाभ दशहरा रैली में सभी को नजर आएगा। बालासाहेब ठाकरे के विचारों को शिंदे गुट ही आगे लेकर जाएंगे।

दिलीप लांडे ने आगे कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, रायगढ, औरंगाबाद समेत पूरे राज्य में शिंदे के विधायक व पदाधिकारियों ने हिंदू गर्व गर्जना यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुंबई उपनगर में इस यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी उद्योग मंत्री उदय सामंत के कंधो पर थी। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: महाराष्ट्र में अब सरकारी अधिकारी फोन पर बोलेंगे 'वंदे मातरम', शिंदे सरकार का जीआर जारी

घाटकोपर ईस्ट में निकाली यात्रा में उद्योग मंत्री सामंत ने बताया कि इस यात्रा लाखों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। असली शिवसेना शिंदे गुट के साथ है, क्योंकि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे लेकर हमारी सेना ही आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में उद्धव सेना के कई सारे समर्थक शिंदे सेना में शामिल हुए।

बता दें कि कांदिवली ईस्ट ठाकुर विलेज के समता विद्या मंदिर सभागृह में विधायक प्रकाश सुर्वे ने हिंदू गर्व गर्जना यात्रा का आयोजन किया, जिसमें उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि हम सभी का एक ही लक्ष्य है बीएमसी पर शिवसेना और बीजेपी का झंडा लहराना। प्रकाश सुर्वे अपने चुनावी क्षेत्र में शानदार काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से जनता उनके साथ जुड़ी हैं। सुर्वे ने हमसे मतदान क्षेत्र के युवाओं और बेरोजगारों को रोजगार देने वादा किया है। विधायक प्रकाश सुर्वे ने कहा कि दशहरा रैली के दिन नार्थ मुंबई से कम से कम 10 हजार शिवसैनिक और महिलाएं बीकेसी में आएगी। वह एक रिकॉर्ड तोड़ सभा होगी।

Updated on:
02 Oct 2022 02:56 pm
Published on:
02 Oct 2022 02:55 pm
Also Read
View All