CJP Protest:दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था, आवाजाही पर पाबंदियों और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कथित कोशिशों पर सवाल उठाए। दिपके ने साफ कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार किया जाता है, तो भी वे पीछे नहीं हटेंगे। उनके मुताबिक, उनकी लड़ाई देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए है।