ईशा ने आज की युवा पीढ़ी को नसीहत देते हुए कहा कि किसी भी नैरेटिव को आंख मूंदकर स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "आपको इंफॉर्मेशन जानने का पूरा हक है। रिसर्च कीजिए, सवाल पूछिए और सिर्फ सोशल मीडिया या भावनाओं के आधार पर अपनी राय मत बनाइए। सिर्फ नारे लगाने से देशभक्ति साबित नहीं होती; देश की प्रगति, एकता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी से सोचना ही सच्ची देशभक्ति है।"