मुंबई

Maharashtra News: देश के अमीरों की सूची में शामिल हुई पुणे की ये महिला, बनी सबसे कम उम्र की सेल्फ मेड वुमन

महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी नेहा नारखेड़े ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। नेहा ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई किया है। वह 'कंफ्लुएंट' की को-फाउंडर हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में भी वह अपनी जगह बना चुकी हैं। ऐसे में आइए नेहा के बारे में और जाना जाए।

2 min read
Sep 23, 2022
neha_narkhede.jpg
Neha Narkhede

महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी नेहा नारखेड़े ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। नेहा नारखेड़े ने सिर्फ 37 साल की उम्र में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। नेहा ने IIFL वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 में अपनी जगह बनाई है। अमीरों की इस सूची में नेहा नारखेड़े सबसे युवा सेल्फ मेड वुमन आंत्रप्रेन्योर हैं। नेहा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पुणे से ही की थीं। हालांकि बाद में वह कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चली गई थीं।

नेहा नारखेड़े ने जॉर्जिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी की। वह 'कंफ्लुएंट' की को-फाउंडर हैं। इसके अलावा आपाचे काफ्का जो कि एक ओपन सोर्स मेसेजिंग सिस्टम है, उस को डेवेलप करने में नेहा का बड़ा हाथ है। इस समय वह कई टेक्नोलॉजी कंपनियों में एडवाइजर और इंवेस्टर के तौर पर अपना योगदान दे रही हैं। हारुन इंडिया रिच लिस्ट में नेहा नारखेड़े को 336वां स्थान मिला है। उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 4700 करोड़ रुपए की है। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: सात साल की आराध्या जगताप ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महज एक मिनट में किया अनोखा कारनामा

बता दें कि खुद की कंपनी शुरू करने से पहले नेहा लिंक्डइन और ओरैकल के लिए काम कर चुकी हैं। वह अपाचे काफ्का सॉफ्टवेयर बनाने वाली टीम का भी हिस्सा रह चुकी है। साल 2014 में नेहा ने अपनी खुद की कंपनी शुरू की। 15 साल पहले नेहा अमेरिका चली गई थीं और वहीं से मास्टर्स की डिग्री पूरी की। नेहा ने अपना ग्रैजुएशन पुणे यूनिवर्सिटी से ही पूरा किया है।

फोर्ब्स की अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट में भी नेहा नारखेड़े ने 57वां स्थान हासिल किया। साल 2018 में फोर्ब्स ने टेक से जुड़ी महिलाओं की सूची में नेहा नारखेड़े का नाम शामिल किया था। हुरुन इंडिया के मुताबिक, इस सूची में 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति वाले कुल 1103 लोगों को शामिल किया गया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार इस सूची में 96 लोगों की वृद्धि दर्ज की गई हैं।

Published on:
23 Sept 2022 09:40 pm