मुंबई

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

महाराष्ट्र के पालघर के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है। यह पूरी घटना जिले के जव्हार तालुका में हुई है।
2 min read
• •
Oct 08, 2022
Mumbai_police.jpg
मुंबई पुलिस

Palghar News: महाराष्ट्र के पालघर से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक छोटे भाई ने रिश्ते की परवाह न करते हुए बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि छोटे भाई ने ऐसा क्यों किया इसकी वजह का पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान पंकज वाजे के रूप में हुई है। साथ ही इसकी उम्र 25 साल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पालघर के जव्हार तालुका में अज्ञात वजहों से भाई की हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पंकज सोन्या वाजे के रूप में हुई है। हत्या के बाद से आरोपी छोटा भाई फरार है। इस मामले में जव्हार थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

वाजे परिवार जव्हार तालुका के न्याहाले खुर्द चामिल पाड़ा में रहता है। पंकज वाजे परिवार में बड़ा भाई था और निवृत्ति सोन्या वाजे छोटे है। दोनों भाइयों में किसी चीज को लेकर पहले झगड़ा हुआ और फिर इसी विवाद के कारण बात हत्या तक पहुंच गई।

गौर हो कि पंकज वाजे वसई में एक निजी कंपनी में काम करता था। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह वह अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। इसी दौरान उसके छोटे भाई निवृत्ति ने उसका पीछा किया और पीछे से हमला कर दिया। इस हमले में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं हत्या के बाद आरोपी निवृति जंगल में फरार हो गया। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हालांकि हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
08 Oct 2022 11:07 am
Also Read
View All
तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर ‘इविल डेड’ वाले बयान पर भड़कीं राखी सावंत, बोलीं- मरने के बाद तो छोड़ दे

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता के ‘ईविल डेड’ कमेंट से भड़कीं रोजलीन खान, बोलीं- ‘इसके बाद तुम्हें कोई नहीं पूछेगा’

‘नाना, आप मुझसे प्यार करते थे ना’, याद कर भावुक हुए विश्वास नांगरे पाटिल; बोले- पुलिस के लिए लोहे की तरह खड़े रहते थे

विद्युत जामवाल ने दिखाया ‘स्ट्रीट फाइटर’ के धालसिम बनने का दम, त्रिशूल-शंख के साथ शेयर किया, Video

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: महाराष्ट्र में गन्ने से लदे ट्रैक्टर ने 19 वर्षीय छात्र की ली जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़