मुंबई

Maharashtra: महाराष्ट्र के सतारा में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूटपाट से हडकंप, सामने आया सीसीटीवी फुटेज; देखें वीडियो

महाराष्ट्र के सतारा से एक चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Oct 2022, 12:28 PM IST
satara_petrol_pump.jpg
सतारा में पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूटपाट से हडकंप

Satara Petrol Pump: महाराष्ट्र के सतारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताना चाहते हैं कि जिले के आलजापुर में स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के साथ लूटपाट की गई है। यह पूरी घटना रात 10.30 बजे हुई है। लुटेरे कर्मचारी से 30 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए हैं। कार में सवार होकर ये लुटेरे पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे।

राज्य के सतारा से एक पेट्रोल पंप पर हैरान करने वाली घटना हुई है। दरअसल ग्राहकों के वेश में लुटेरे पेट्रोल पंप पर पहुंचें और कर्मचारी से लूटपाट की। यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सतारा पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिले के आलजापुर में श्री भवानी देवी पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप पर रात करीब साढ़े 10 बजे एक लाल रंग की स्विफ्ट कार आई। बताया जा रहा है कि इस कार में चार लोग सवार थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी इस कार में पेट्रोल भर रहा था। इसी दौरान कार में सवार चारों लोग एक-एक कर नीचे उतरे और कर्मचारी को घेर लिया।

इन लोगों ने कर्मचारी को धमकाया और चाकू की नोंक पर लूटपाट को अंजाम दिया। कर्मचारी से 30 हजार रुपये नकद लेने के बाद लुटेरे कार में सवार होकर पेट्रोल पंप से फरार हो गए। सीसीटीवी से बचने के लिए सभी लुटेरों ने अपने चेहरे पर रुमाल बांध रखा था।

पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूटपाट के बाद अन्य कर्मचारी मदद के लिए दौड़ पड़े। अन्य कर्मचारियों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए उनकी कार का पीछा भी किया। लेकिन चोर फरार होने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Tukaram Mundhe: मुख्यमंत्री बनने की इच्छा पर तुकाराम मुंढे का दो टूक जवाब, बोले- विश लिस्ट में नहीं, हकीकत में जीता हूं

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, मुंबई-पुणे समेत कई बड़े शहरों में थम सकते हैं पहिए

‘नकारात्मकता पर ज्यादा ध्यान देता है विपक्ष’, गिरिराज सिंह का हमला; PM मोदी के 2047 के आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की सराहना

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी