मुंबई

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र विधानसभा में कल फ्लोर टेस्ट, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है उद्धव सरकार

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार के सामने फ्लोर टेस्ट की चुनौती अब सामने आ गई है। साथ ही शिवसेना से बागी हुए विधायकों के आज मुंबई आने की खबर है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्देश दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2022, 9:43 AM IST
BJP Leader Prasad Lad Attacks Shiv Sena Chief Uddhav Thackeray
बीजेपी विधायक प्रसाद लाड ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

मुंबई: महाराष्ट्र के सियासी संकट में तेजी से घटनाक्रम में बदलाव हो रहा है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा है। ऐसे में कल फ्लोर टेस्ट होगा। इससे पहले पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी राज्यपाल को दी थी। साथ ही फ्लोर टेस्ट का आग्रह भी किया था।

वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज सुबह ही विशेष सत्र बुलाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि 30 जून को राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। यह सुबह 11 बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक इसे पूरा ही करना पड़ेगा। इन सब के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायकों ने गुवाहाटी में स्थित कामाख्या देवी मंदिर में पूजा अर्चना की है।

माना जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट के चलते शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है। उद्धव खेमे की तरफ से कहा जा सकता है कि फ्लोर टेस्ट से पहले 16 बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने के मामले का निपटारा किया जाए। सूबे में फ्लोर टेस्ट के बीच महा विकास अघाड़ी सरकार की परेशानियां बढ़ सकती है। दरअसल एनसीपी के चार विधायक इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। जिसमे अजित पवार और छगन भुजबल कोरोना पॉजिटिव हैं। जबकि अनिल देशमुख और नवाब मलिक जेल में बंद हैं।

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच बीजेपी ने अपने सभी विधायकों को मुंबई आने के लिए कहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन विधायकों के साथ देवेंद्र फडणवीस बैठक कर सकते हैं। दरअसल पूर्व सीएम बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिलकर आए हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

माही विज के आंसुओं पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, बिग बॉस मेकर्स पर लगे आरोपों का दिया करारा जवाब

मुंबईकरों को बड़ी राहत! अब BEST बस में भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, छुट्टे पैसों की झंझट होगी खत्म

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

‘तेज प्रताप यादव को बिहार की जनता ने किया रिजेक्ट’, गौतम गुलाटी के सपोर्ट में उतरे तहसीन शहजाद, बोले- पॉलिटिक्स में भी फ्लॉप