मुंबई

Maharashtra Politics : भाई और भाई के बीच की दीवार आखिर कैसे बन गई खाई, कौन है असली खलनायक

भाजपा और शिवसेना ( BJP-SHIVSENA )के बीच की करीब ढाई दशक पुरानी दोस्ती ( DOSTI ) टूट चुकी है। केन्द्रीय मंंत्रिमंडल से शिवसेना कोटे से मंत्री बने अरविंद सावंत ( Arvind Savant ) के इस्तीफे के बाद यह साफ हो गया है कि भाजपा और शिवसेना एक दूसरे को अब देखना भी नहीं चाहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 2:18 PM IST
Maharashtra Politics : भाई और भाई के बीच की दीवार आखिर कैसे बन गई खाई, कौन है असली खलनायक
Maharashtra Politics : भाई और भाई के बीच की दीवार आखिर कैसे बन गई खाई, कौन है असली खलनायक

मुंबई. इन दोनों के बीच की पुरानी दोस्ती टूटनेके पीछे असली खलनायक कौन हैं, इस पर बहस तेज हो गई है। मुख्यमंत्री की कुर्सी की मंाग पर महाराष्ट्र में आगे की राजनीतिपर शिवसेना क्यों ब्रेक लगाने को आमादा हो गई, इतनी बड़ी उसकी क्या मजबूरी है, इस पर सभी की निगाहें है। जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री पद की कुर्सी के पीछे शिवसेना की जिद के पीछे ठोस वजह है, जिसे दोनों ही पार्टियां भली-भांति समझ रही है।


महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सोमवार शाम तक तस्वीर साफ हो जाएगी। शाम 4 बजे दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी बैठक होनी है, जिसमें महाराष्ट्र के तमाम पार्टी नेताओं को बुलाया गया है। इस बैठक में ही शिवसेना को समर्थन देने पर फैसला किया जाएगा। कांग्रेस के फैसले के बाद एनसीपी भी अपना निर्णय लेगी। अगर दोनों पार्टियां शिवसेना को समर्थन देने के लिए राजी हो जाती हैं तो आज शाम तक ही महाराष्ट्र में सरकार गठन तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।
केंद्र सरकार में शिवसेना के कोटे से मंत्री बने अरविंद सावंत ने सोमवार सुबह इस्तीफा देने का ऐलान किया था। अरविंद सावंत ने कहा कि भाजपा अपने चुनाव पूर्व वादों से पीछे हट गई। मेरे लिए केंद्र में बने रहना नैतिक रूप से सही नहीं होगा, इसलिए मैंने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। अरविंद सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र में हमारी सरकार बनने जा रही है। हालांकि उन्होंने पूरा गठबंधन का स्वरूप स्पष्ट नहीं किया। सावंत ने कहा कि कि भाजपा के साथ शिवसेना का गठबंधन अब खत्म होता है। उन्होंने कहा कि अमित शाह अपने वादों से मुकर गए जो उद्धव ठाकरे के लिए सही नही था।


फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर उद्धव ठाकरे के नाम पर एक राय बन सकती है। आदित्य ठाकरे के पास अनुभव नहीं होने की वजह से बैठकों में उद्धव के नाम पर पार्टी नेता अपनी राय बना रहे हैं। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने साफ कहा है कि राकांपा, शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार, पर कांग्रेस के साथ मिलकर करेगी फैसला। और यह फैसला शाम 4 बजे के बाद ही होगा। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडग़े ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि शाम 4 बजे वह प्रदेश के अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे। जहां पर यह तय होगा कि समर्थन देना है या नहीं।

Published on: