मुंबई

‘राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता’, राज ठाकरे के दावे पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने हालिया एमएलसी चुनाव और ठाकरे भाइयों तथा सीएम फडणवीस के बीच मुलाकात पर बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 10:10 AM IST
Amruta Fadnavis
सीएम फडणवीस और राज ठाकरे (Photo: IANS/File)

Raj Thackeray on Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की हालिया मुलाकात को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं होता, लेकिन मुख्यमंत्री के लिए व्यक्तिगत रिश्तों से ज्यादा जनता का कल्याण और राज्य का सुशासन प्राथमिकता होनी चाहिए। राज ठाकरे के बयानों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसी बातें करते हैं, जिनसे मीडिया को हेडलाइन मिल जाती हैं।

अमृता फडणवीस पुणे में दिवाली के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों और महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर खुलकर अपनी राय रखी।

राज ठाकरे के बयान पर क्या बोलीं अमृता फडणवीस?

मनसे प्रमुख राज ठाकरे के उस बयान को लेकर अमृता फडणवीस से सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की संभावना को लेकर टिप्पणी की थी। इस पर अमृता ने कहा, ''उन्होंने आपको एक हेडलाइन दी और आपने उसे पकड़ लिया। उनका मकसद ही यही था। भविष्य में क्या होगा, यह हम आगे देखेंगे।''

दरअसल, हाल ही में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए थे। इस दौरान राज ठाकरे ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मुख्यमंत्री को 2029 तक पद पर बनाए रखिए। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी का माहौल बन गया था।

'राजनीति में कोई दुश्मन नहीं, जनता का काम प्राथमिकता'

तीनों नेताओं के एक मंच पर आने और उनके बीच कथित बंद कमरे में हुई बातचीत को लेकर भी अमृता फडणवीस से सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि मंच पर नेताओं का एक साथ बोलना अलग बात है। देवेंद्र फडणवीस इस समय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं और उनकी नजदीकी केवल जनता के कल्याण के लिए जरूरी कामों तक सीमित रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में किसी को एक-दूसरे का दुश्मन नहीं मानना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य की जनता के हित में काम करना चाहिए और प्रशासन को बेहतर तरीके से चलाना चाहिए। व्यक्तिगत रिश्ते सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं हो सकते। जनता का कल्याण सबसे पहले होना चाहिए।

MLC चुनाव में NDA जीती, पर महाराष्ट्र में आत्ममंथन की जरूरत

हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव के नतीजों पर भी अमृता फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में बैलेट पेपर के जरिए हुए इन चुनावों में भी एनडीए को बड़ी सफलता मिली है। हालांकि, महाराष्ट्र में पार्टी को अपेक्षा के मुताबिक सफलता नहीं मिली और कुछ निराशा हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस नतीजे की समीक्षा करेगी और अपनी कमियों को सुधारा जाएगा।

Updated on:
2 Nov 2026, 10:10 AM IST
Published on: