मुंबई

शिवसेना ने कैसे विश्वासघात किया ये सभी ने देखा है, ‘सामना’ के हमले पर बीजेपी का पलटवार

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना और भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू है। मुखपत्र सामना के जरिए शिवसेना हर मोर्चे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है। इसी बीच शिवसेना ने आज फिर सामना के जरिए भाजपा और शिंदे गुट पर हमला बोला है। शिवसेना के हमले पर भाजपा नेता ने पलटवार किया है।

less than 1 minute read
Sep 29, 2022
uddhavv.jpg
Uddhav Thackeray

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र का सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। दरअसल एकनाथ शिंदे की बगावत के कारण ही महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई है। यही कारण है कि उद्धव और शिंदे गुट में कड़वाहट खत्म नहीं हो रही है। शिवसेना भी लगातार बीजेपी और शिंदे गुट पर सामना के जरिए हमला बोल रही है। शिवसेना ने आज सामना के जरिए बीजेपी और शिंदे पर निशाना साधा है। इस हमले का जवाब अब भाजपा नेता ने दिया है। भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शिवसेना ने कैसे विश्वासघात किया ये सभी ने देखा है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए आज फिर बीजेपी और शिंदे गुट पर जोरदार हमला बोला है। मिंधे समूह को आगे कर कमलाबाई कानून को नचा रही है ऐसा आरोप शिवसेना ने लगाया था। शिवसेना की आलोचना का अब बीजेपी नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल जवाब दिया है। उन्होंने आलोचना करते हुए कहा कि 2019 में शिवसेना ने कैसे विश्वासघात किया ये सभी ने देखा है।

पाटिल ने कहा कि हमारे साथ चुनाव लड़कर बालासाहेब की आलोचना करने वालों के साथ गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि ये साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और उनके द्वारा दिखाई गई दिशा सहित विकास कार्यों के आधार पर चुने गए। लेकिन निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन किया।

उल्लेखनीय है कि शिंदे समूह की आलोचना कर शिवसेना ने आज सामना में कहा कि मां और पिता को पिता नहीं मानने वालों के बच्चों को कमलाबाई ने महाराष्ट्र ने खिलाफ खड़ा किया है। साथ ही कहा कि मिंधे समूह को आगे कर कमलाबाई कानून की धज्जियां उड़ा रही है।

Updated on:
29 Sept 2022 05:04 pm
Published on:
29 Sept 2022 03:34 pm