10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मेरे खिलाफ बिठाए थे तांत्रिक, मैं भागकर महाकाल आ गई’ तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और अपने अतीत पर किए खुलासे

Tanushree Dutta video: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद एक और नया वीडियो जारी कर अपने अतीत को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। साथ ही उन्होंने नाना पाटेकर को लेकर भी बात की है।
2 min read
Google source verification
Tanushree Dutta video after nana patekar death said black magic on me then I came to Mahakal

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर दिया बयान (Photo Source- Instagram/iamtanushreeduttaofficial)

Tanushree Dutta Video On Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) का निधन 8 अक्टूबर को गोवा में हुआ था। जिसके बाद पूरे देश में मातम छा गया। लेकिन अभिनेता के निधन के बाद से तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 2018 के #MeToo विवाद में नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाने वाली तनुश्री ने एक बार फिर एक वीडियो जारी कर अपने अतीत के डरावने अनुभवों को शेयर किया है। तनुश्री ने दावा किया है कि साल 2020 के करीब उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए काले जादू और तांत्रिक क्रियाओं का सहारा लिया गया था।

तनुश्री दत्ता ने काले जादू को लेकर किया खुलासा

तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपने ऊपर हो रही ट्रोलिंग का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें गलत ठहरा रहे हैं, जबकि असलियत कुछ और ही थी। वीडियो में तनुश्री ने साल 2020 में अपने साथ हुए कुछ अजीब चीजों को लेकर नाना पाटेकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "मुझे कहा जा रहा है कि मैंने नाना पाटेकर के निधन पर अभद्र टिप्पणी की है। तो सुनिए, मेरी टिप्पणी अभद्र नहीं थी, वह इंसान अभद्र था। वह सबसे ज्यादा शैतानी प्रवृत्ति वाला, झूठा और शातिर दिमाग का था।

तनुश्री दत्ता ने आगे कहा, "वह किसी असुर से कम नहीं था। कुछ सिद्धि प्राप्त लोगों ने मुझे बताया था कि वह मुझ पर मारण क्रिया करवा रहा था। अपनी झूठी छवि को बचाने के लिए वह इस हद तक जा सकता था कि किसी से मेरा मर्डर भी करवा देता, वह इतना बड़ा रावण था।"

"रावण भी शिव भक्त था, लेकिन था तो शैतान"- तनुश्री दत्ता

तनुश्री ने समाज की सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग रावण की पूजा या उसकी विद्वता की बात करते हैं, लेकिन वह अपने कर्मों से शैतान ही था। उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए कहा, "शुरुआत में मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि मेरे साथ आखिर चल क्या रहा है? मेरी मरने जैसी हालत हो गई थी और मैं बेहद घबरा गई थी। काले जादू के जरिए वह मुझे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से परेशान कर रहे थे। मैं भागकर उज्जैन महाकाल आ गई थी। पहले मैं इन सब चीजों में विश्वास नहीं करती थी, लेकिन जो मेरे साथ हुआ, वह भयानक था।"

"मेरा ब्रह्मास्त्र हरे राम हरे कृष्णा मंत्र है"- तनुश्री दत्ता

तनुश्री ने आगे बताया कि इस कठिन दौर से निकलने के लिए उन्होंने अध्यात्म और मंत्र जाप का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए उनका 'ब्रह्मास्त्र' भगवान का नाम है। तनुश्री ने कहा, "मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे किसी ने मेरी आत्मा को जमीन में गाड़ दिया हो। लेकिन ऐसी हर स्थिति से निकलने के लिए मैं 'हरे राम हरे कृष्णा' मंत्र का जाप करती रही। उसी के बल पर मैं उन काली ताकतों और कब्र जैसे हालातों से बाहर निकल पाई।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग