मुंबई

Maharashtra: मुंबई में शिंदे गुट की दशहरा रैली को लेकर तैयारी तेज, पूर्वी विदर्भ से आई अच्छी खबर

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कोई नहीं बता सकता है। वैसे दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में सियासी जंग तेज है। इसी बीच शिंदे ने मुंबई में होने वाली दशहरा रैली को लेकर तैयारी तेज कर दी है।

less than 1 minute read
Sep 30, 2022
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान खत्म होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना और बीजेपी-शिंदे गुट के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी के साथ दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। इसी बीच शिंदे गुट ने दशहरा रैली को लेकर तैयारी तेज कर दी है। साथ ही पूर्वी विदर्भ से अच्छी खबर सामने आई है।

एकनाथ शिंदे गुट की भी दशहरा सभा मुंबई में होने वाली है। उद्धव ठाकरे को शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा सभा की अनुमति मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस मौके पर शिवसेना के दोनों खेमे अपनी-अपनी ताकत दिखाएंगे। इसी बीच भंडारा से शिंदे समूह के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने कहा कि पूर्वी विदर्भ से सीएम शिंदे की सभा में लगभग 40,000 से 50,000 लोग जाएंगे।

वहीं शिंदे सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार अभी नहीं हुआ है। इसे लेकर नरेंद्र भोंडेकर ने कहा कि सभी घर में नाराजगी रहती है। लेकिन, मुख्यमंत्री शिंदे पर भरोसा है। इससे पहले भी शिवसेना ने पूर्वी विदर्भ से किसी को कोई मंत्री पद नहीं दिया था।

उन्होंने कहा कि सत्ता के बंटवारे के बिना विकास नहीं होगा। लेकिन शिवसेना को शिंदे के नए धड़े से उम्मीदें हैं। पूर्वी विदर्भ को कम से कम एक मंत्री पद मिलेगा। शिंदे समूह के मंत्री संजय राठौड़ द्वारा मुंबई के बीकेसी मैदान में दशहरा रैली के लिए 250 ट्रेवल्स बुक की गई हैं।

Published on:
30 Sept 2022 05:39 pm
Also Read
View All