मुंबई

Maharashtra Politics: संजय राउत के दावों पर शरद पवार बोले-मैं ज्योतिषी नहीं, सत्ता परिवर्तन पर कही ये बड़ी बात

महाराष्ट्र के सियासी संग्राम का अंत होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। लगातार बयानबाजी का दौर शुरू है। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरूवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि शिंदे गुट के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं। साथ ही महाराष्ट्र में फिर सत्ता परिवर्तन हो सकता है। राउत के इन दावों पर शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं ज्योतिषी नहीं हूं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2022, 4:53 PM IST
Sharad Pawar Reacts on Sanjay Raut's Claims
संजय राउत के दावों पर शरद पवार बोले-मैं ज्योतिषी नहीं

Maharashtra Political: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से ही शुरू हुआ सियासी संग्राम अभी थमा नहीं है। शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरूवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि शिंदे गुट के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और राज्य में फिर सत्ता परिवर्तन हो सकता है। राउत के इन दावों पर एनसीपी चीफ शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार गिरेगी और चुनाव होंगे यह बताने के लिए मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। संजय राउत के बारे में क्या बोलूं उन्हें इसे लेकर आप पूछे।

संजय राउत के दावों पर पूछ गए सवाल के जवाब में एनसीपी चीफ ने कहा कि सरकार गिरेगी और चुनाव होंगे यह बताने के लिए मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। संजय राउत के बारे में क्या बोलूं उन्हें इसे लेकर आप पूछे। पवार ने कहा कि जब भी चुनाव होंगे हम इसके लिए तैयार हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो हम राज्य को कैसे चलाना है इस पर हमारी नजर है। नासिक में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान शरद पवार ने यह बातें कही है।

गौर हो कि संजय राउत ने गुरूवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्होंने 12 बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की। दरअसल शिवसेना में विधायकों के बाद 12 सांसदों ने भी शिंदे गुट को अपना समर्थन दिया है। बिरला से मुलाकात के बाद राउत ने पत्रकारों से बात की थी।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना से एकनाथ शिंदे के बागी होने के कारण उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को बीजेपी की मदद से सरकार बनाई और सीएम पद की शपथ ली। जबकि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: रिटायरमेंट में 2 दिन बाकी, फिर भी पैसों का लालच नहीं छोड़ा, 80 हजार की रिश्वत लेते नगर निगम आयुक्त गिरफ्तार

प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड पर घमासान, नरेश म्हस्के बोले- दिशा सालियान मामले में आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे

मीनाक्षी शिंदे के इस्तीफे के बाद आदित्य ठाकरे का सवाल- अब गिरफ्तारी कब होगी? संजय राउत ने सरकार और पुलिस को घेरा

पूर्णेकर हत्याकांड पर एकनाथ शिंदे का ठाकरे गुट पर निशाना, बोले- ‘ठाणे के बाहर से आकर लोगों को परेशान करते हैं’

अरिजीत सिंह और करण औजला एक ही म्यूजिक फेस्टिवल में आएंगे नजर, गोवा में होगा बड़ा धमाका!