मुंबई

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, गणेश उत्सव के बाद 23 मंत्री लेंगे शपथ!

महाराष्ट्र में एक तरफ सियासी संग्राम शुरू है तो दूसरी ओर कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हैं। खबर है कि शिंदे कैबिनेट विस्तार का दूसरा चरण जल्द होने जा रहा है। खबरें हैं कि गणेश उत्सव के बाद इसकी संभावना है।

less than 1 minute read
Sep 02, 2022
Eknath Shinde and Devendra Fadnavis Cabinet
शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच शिंदे मंत्रिमंडल विस्तार का दूसरा चरण जल्द होने की अटकलें तेज है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार गणेश उत्सव के बाद किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण में 23 मंत्रियों के शपथ लेने की बात कही जा रही है।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की खबरें सामने आ रही हैं। वैसे अभी तक सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बाद 18 मंत्रियों ने शपथ ली हुई है। ऐसे में दूसरे चरण के तहत कैबिनेट विस्तार में 23 मंत्रियों के शपथ की बात सामने आ रही है।

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में जो 23 और विधायक मंत्री बनेंगे उसमें भाजपा, शिंदे गुट और निर्दलीय विधायकों का समावेश होगा। इससे पहले राज्य में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बीजेपी-शिंदे सरकार बनी थी। लेकिन एक महीने के बाद कैबिनेट का विस्तार किया गया था। साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिनों बाद विभागों का बंटवारा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार में वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने एक बयान में कहा है कि 23 मंत्री और शपथ ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सदन के सदस्यों की कुल संख्या के 15 फीसदी विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। इस हिसाब से सूबे में 43 लोग मंत्री बनाए जा सकते हैं।

मौजूदा समय में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित 20 मंत्री कार्यरत हैं। इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार में 23 मंत्रियों को थपथ दिलाई जा सकती है। खबरें हैं कि गणेश उत्सव के बाद कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

Published on:
02 Sept 2022 02:26 pm