मुंबई

Maharashtra Politics: शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों पर फिर बोला बड़ा हमला, बंदरों का जिक्र कर कही ये बड़ी बात

महाराष्ट्र में शिवसेना से एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उद्धव और शिंदे खेमे की तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों पर फिर निशाना साधा है।

2 min read
Jul 27, 2022
sanjay_raut.jpg
शिवसेना MP संजय राउत को मिली धमकी

Maharashtra Political News: महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमा नहीं है। शिवसेना की लड़ाई अब पार्टी की कमान पर आ गई है। पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट एक अगस्त को सुनवाई करने वाली है। इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बागियों पर फिर हमला बोला है। राउत ने बंदरों का जिक्र कर बागियों को आड़े हाथ लिया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने बंदरों को इंसान बनाया। आदमियों को सरदार बनाया और इसी सरदार ने शिवसेना को घाव किये। राउत ने यह बातें एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कही है। राउत ने कहा कि गलतियां हर जगह होती हैं। चाहे कोई भी पेशा हो या फिर परिवार, व्यापार हो। सवाल पूछने वाले पार्षद पद से लेकर मंत्रिपद तक और दिल्ली तक पहुंच चुके हैं।

राउत ने कहा कि हम जिस पर सबसे अधिक भरोसा करते हैं, वही हमें धोखा देता है। विश्वासघात का यह मतलब नहीं है कि विश्वास करना बंद कर दें। उन्होंने कहा कि काम करते समय सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों पर भरोसा करना पड़ता है। जिस पर हम भरोसा करते हैं उसके दिल में क्या चल रहा है यह हमें समझ नहीं आता है।

शिवसेना नेता ने कहा कि जब तक स्वार्थ है तब तक विश्वासघात जारी रहेगा। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा और लोकसभा के अध्यक्षों ने पार्टी सांसदों के बागी समूहों (शिंदे गुट) को मान्यता देकर संवैधानिक मानदंडों को तोड़ा है। राउत ने यह भी आरोप सामना के जरिए लगाया है कि केंद्र एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार को शिवसेना को खत्म करने के लिए बचा रही है।

गौर हो कि शिवसेना से एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था और महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने 30 जून को सीएम पद की शपथ ली और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने। मौजूदा समय में शिवसेना के 19 में से 12 सांसद शिंदे गुट को अपना समर्थन दे रहे हैं।

Published on:
27 Jul 2022 03:17 pm
Also Read
View All
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में महायुति की बंपर जीत, लेकिन भाजपा के बागी से हार गई शिंदे सेना

शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

उद्धव सेना का अमित शाह पर सीधा हमला; कहा- भाजपा ने महमूद गजनवी की तरह लूटा राम मंदिर