मुंबई

Shirdi Flood: शिरडी में भारी बारिश से हाहाकार, सरकारी विश्राम गृह और साईं प्रसादालय पानी में डूबा, देखें तस्वीरें

Ahmednagar Shirdi News: भारी बारिश के कारण शिरडी में बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। रात से शिरडी के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं। जबकि शिरडी के ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़के भी क्षतिग्रस्त हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Aug 2022, 3:22 PM IST
Heavy Rain in Shirdi
शिरडी में भारी बारिश से जलभराव

Heavy Rain in Shirdi: महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में भारी बारिश हो रही है। जिले के शिरडी में भी बीती रात को हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिरडी मंदिर परिसर में भी बुरा हाल है। जलभराव की वजह से यहां लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, शिरडी के महावितरण सब स्टेशन के साथ-साथ शासकीय विश्राम गृह परिसर में भी भारी मात्रा में पानी जमा हुआ है। इतना ही नहीं, साईं प्रसादालय के आसपास पानी भरने की तस्वीरें हैरान करने वाली है। जहां श्रद्धालुओं को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। यह भी पढ़े-Shirdi: पत्नी की आखिरी इच्छा हुई पूरी, डॉक्टर पति ने बाबा के दरबार में चढ़ाया 40 लाख का सोने का मुकुट

भारी बारिश के कारण शिरडी में बिजली सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। रात से शिरडी के कई हिस्सों की बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। तेज बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली के खंभे भी गिरे हैं। जबकि शिरडी के ग्रामीण इलाकों की कच्ची सड़के भी क्षतिग्रस्त हुई है।

साईं प्रसादालय परिसर में जलभराव

महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। दर्जनभर से ज्यादा गांवों का संपर्क राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है। जबकि हजारों घर पानी से घिरे हुए हैं। शिरडी में भी ऐसा ही हाल है, जहां भारी बारिश के कारण साईं प्रसादालय का क्षेत्र तक जलमग्न हो गया। शिरडी में भी भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।

बता दें कि शिरडी के साईं बाबा मंदिर में आस्था रखने वाले देश-विदेश में करोड़ों श्रद्धालु हैं। साई बाबा के दरबार में हर साल लाखों भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने की इच्छा लेकर आते हैं।

Updated on:
8 Aug 2022, 3:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra: एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 10 हजार रुपए बोनस के साथ महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी

‘एनिमल’ में हिंसक अवतार, अब ‘रामायण’ में भगवान राम! रणबीर कपूर के अवतार पर फिदा हुईं कौशल्या बनीं इंदिरा कृष्णन, बोलीं- ‘उन्होंने कमाल कर दिया’

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

गोकुल के सियासी संग्राम में उद्धव ठाकरे की एंट्री, सतेज पाटिल को दिया साथ का भरोसा, 9 नवंबर को निकलेगा संघर्ष मोर्चा

‘रामायण’ में रावण के रोल के लिए यश ने उठाई बड़ी चुनौती, बोले- संस्कृत के श्लोक बोलना बिल्कुल आसान नहीं था