सरकार के इस फैसले से एसटी कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक राहत मिलेगी। मंत्री ने बताया कि निगम की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण है, लेकिन कर्मचारियों की दिवाली का उत्साह कम नहीं होना चाहिए। इसी सोच के साथ सभी कर्मचारियों को 10,000 रुपए का बोनस देने का निर्णय किया गया है। पात्र कर्मचारियों को 12,500 रुपए त्योहार अग्रिम के रूप में मिलेंगे। महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की गई है। सरनाईक ने कहा कि एसटी के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर लाखों यात्रियों को सुरक्षित सफर की सुविधा देते हैं। उनके काम और मेहनत को देखते हुए बोनस देना जरूरी है।