14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘एक ही हॉल से 11 चयनित, अनुपस्थित का भी रिजल्ट’: तरुण चुघ ने PCS परीक्षा को बताया सबसे बड़ा पेपर लीक

Punjab PCS Mains 2026: बीजेपी सांसद तरुण चुघ ने पंजाब PCS मेन्स 2026 के नतीजों में कथित अनियमितताओं पर राज्यपाल को पत्र लिखकर CBI जांच और CM भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 5 Nov 2026, 7:46 PM IST

Punjab recruitment scam

Punjab Public Service Commission

Punjab PCS Mains 2026: बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर, पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) द्वारा आयोजित की गई पंजाब PCS मेन्स परीक्षा 2026 के नतीजों में कथित अनियमितताओं को लेकर तुरंत हस्तक्षेप करने और मामले की स्वतंत्र केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग की है।

भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए पीसीएस की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीसीएस परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थियों के चयन, एक ही केंद्र से 24.21 प्रतिशत चयन और लगातार रोल नंबरों के समूहों ने पूरी भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

अब तक के सबसे बड़े घोटाले का आरोप

सांसद तरुण चुघ ने कहा कि, नतीजों को देखकर एक व्यापक घोटाला (Scam) स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है और प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि पंजाब के युवाओं के साथ धोखाधड़ी की गई है। तरुण चुघ ने इसे अब तक का सबसे बड़ा पेपर लीक मामला करार दिया है। उन्होंने घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है जिससे मामले से जुड़े बड़े और रसूखदार लोगों के नाम सामने आ सके।

अनुपस्थित छात्रों के रिजल्ट पर संग्राम

सांसद तरुण चुघ ने कथित घोटाले को लेकर कहा कि, प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार यह जानकारी मिल रही है कि परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों में से 11 चयनित उम्मीदवार एक ही एग्जाम हॉल (परीक्षा केंद्र कक्ष) से आए हैं, जो गंभीर अनियमितता की ओर इशारा करता है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जो छात्र परीक्षा में अनुपस्थित (Absent) थे, उनके परिणाम कैसे जारी हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

सांसद तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर इस पूरे आयोग का ढांचा तैयार करने का आरोप लगाते हुए उनसे तुरंत इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि इस मामले में दोषी चाहे खाकी (पुलिस/प्रशासन) से हो या खादी (नेता) से, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान कब तक जवाबदेही से भागेंगे? नैतिकता के आधार पर तो उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब के युवाओं को जुमले नहीं, न्याय चाहिए।